{"_id":"5c8ae347bdec22764d26e239","slug":"trp-report-khatron-ke-khiladi-on-top-and-kapil-shama-show-down-one-rank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP में कपिल दो स्थान नीचे खिसके तो टॉप पर खतरों के खिलाड़ी, नागिन ने मारी छलांग, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TRP में कपिल दो स्थान नीचे खिसके तो टॉप पर खतरों के खिलाड़ी, नागिन ने मारी छलांग, देखें पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
TRP
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी सीरियल की 'कसौटी' उसकी टीआरपी तय करती है। इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा तो कौन सा सीरियल टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ, इस बार की बार्क रिपोर्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिली है। हर बार की तरह इस बार भी डेली सोप के ऊपर रियलिटी शो भारी पड़ा, तो चलिए हम आपको पूरे हफ्ते की बार्क रिपोर्ट बताते हैं।
2 of 6
naagin 3
साल के दसवें हफ्ते कलर्स टीवी पर दिखाए जाने वाला शो 'खतरों के खिलाड़ी-9' को 3.3 रेटिंग के साथ पहला स्थान मिला। कलर्स टीवी के ही चर्चित टीवी शो 'नागिन-3' को इस हफ्ते एक स्थान ऊपर की पायदान हासिल हुई है। 2.6 रेटिंग के साथ यह शो टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है।
3 of 6
कुंडली भाग्य
जी टीवी के चर्चित शो कुंडली भाग्य को इस हफ्ते 2.2 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं स्टार प्लस के सीरियस कुल्फी कुमार बाजेवाला को इस हफ्ते 2.1 रेटिंग के साथ चौथा स्थान हासिल हुआ है साल के 10वें हफ्ते में सुपर डांसर को 2.0 के साथ पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kapil sharma show
- फोटो : instagram
वहीं मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' इस हफ्ते टॉप पांच में अपनी पोजीशन को खो कर छठे नंबर पर चला गया है. बीते हुफ्ते कपिल का शो टीआरपी लिस्ट में चौथे पायदान पर था।
विज्ञापन
5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने एक कदम की छलांग लगाई है। अब ये शो 7वें नंबर पर आ गया है। 'कसौटी जिंदगी की 2' ने छलांग लगाते हुए 8वें नंबर पर जगह बना ली है। पहले यह नौवे नंबर पर था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।