टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे टॉप पांच से बाहर निकाल दिया गया है इससे पता चलता है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीवी सीरियल के 28वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर जहां अनुपमां पहले नंबर पर है तो शिल्पा शेट्टी द्वारा जज किए जा रहे शो सुपर डांसर 4 को झटका लगा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टॉप पांच में कौन से शोज हैं शामिल।
TRP Week 28: शिल्पा शेट्टी के शो 'सुपर डांसर 4' को झटका, टॉप पांच में इस सीरियल का दबदबा कायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुम है किसी के प्यार में
अनुपमां की तरह गुम है किसी के प्यार में शो ने भी दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया हुआ है।साई, पाखी और विराट की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। नील भट्ट और आएशा सिंह के अभिनय से दर्शकों को खूब मनोरंजन हो रहा है जिसके चलते इस शो की टीआरपी काफी ज्यादा है।
इमली
स्टार प्लस के शो इमली की कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है इसलिए इस बार फिर इमली टीआरपी में तीसरे नंबर पर है। हाल ही में दिखाई गए ट्रैक में इमली ने बेस्ट बहू का पहला राउंड जीत लिया है, लेकिन आगे क्या वो ये ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी। इसे जानने के लिए दर्शक बेताब हैं।
इंडियन आइडल 12
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन अब तक का सबसे विवादित सीजन रहा है, लेकिन इसे पसंद भी खूब किया जा रहा है। शो से आशीष कुलकर्णी के निकलने के बाद से इसे एक बार फिर ट्रोल किया गया, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस दर्शकों को रोमांचित कर रही है इसलिए शो को टीआरपी में चौथा स्थान मिला है।
ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में दिखाई जा रही कहानी दर्शकों का दिल बहला रही है। ऐसे में इस बार ये शो टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर खुद को बनाए रखने में कामयाब रहा है।