फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 46: अनुपमा का दबदबा फिर कायम, इन सीरियल्स ने मारी टॉप पांच में एंट्री

Thu, 25 Nov 2021 08:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 25 Nov 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 46: List Anupamas dominance again in the list these serials entered the top five
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल की लोकप्रियता बताने के लिए टीआरपी एक अच्छा माध्यम है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट को देखा जाए तो अनुपमा एक बार फिर दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। वहीं, टॉप 3 पायदान के लिए दो सीरियल में मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।

 

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते कई हफ्तों से इस लिस्ट टॉप कर रहा है। इन दिनों सीरियल आ रहे कई  ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो में जहां काव्या ने घर अपने नाम करवा लिया है तो वहीं एक बार फिर अनुपमा का परिवार उसके साथ हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को शो में कई धमाके देखने को मिल सकते हैं। 

TRP Week 46: List Anupamas dominance again in the list these serials entered the top five
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और आयशा सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सीरियल में इन दिनों विराट और सई की नजदीकियां और खट्टी मीठी नोंक झोंक लोगों को खुद बांधे रखने में कामयाब नजर आ रही हैं। ऐसे में यह शो इस बार भी नंबर 2 पायदान पर ही रहा। 

 

TRP Week 46: List Anupamas dominance again in the list these serials entered the top five
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। सीरियल में इन दिनों तेजो और अंगद की सगाई और जैस्मिन की शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है। वहीं, जैस्मिन की शादी में हुए बवाल के चलते यह शो इस हफ्ते तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 46: List Anupamas dominance again in the list these serials entered the top five
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

 

इमली

बीते कुछ हफ्तों से इस सीरियल की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी है। सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी स्टारर यह शो इस हफ्ते लिस्ट में उड़ारियां को टक्कर देता नजर आ रहा है। यह शो भी तीसरे नंबर रहा। 

 

विज्ञापन
TRP Week 46: List Anupamas dominance again in the list these serials entered the top five
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही और अभिमन्यु की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पिछले हफ्ते शो जहां 5वें नंबर पर रहा था। तो वहीं इस यह शो एक पायदान ऊपर आ गया है। इस हफ्ते यह शो चौथे स्थान पर रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed