{"_id":"5cdcf9f0bdec22076019e0c2","slug":"tv-actor-mansi-srivastava-calls-off-her-engagement-with-mohit-abrol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फेमस टीवी स्टार की टूटी सगाई, 6 साल के रिश्ते के बाद बोलीं- 'अब फीलिंग नहीं रही'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस फेमस टीवी स्टार की टूटी सगाई, 6 साल के रिश्ते के बाद बोलीं- 'अब फीलिंग नहीं रही'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 16 May 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो 'इश्कबाज' से मशहूर हुई मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल की सगाई टूटने की खबर है। दोनों ने ढाई साल पहले सगाई की थी। इतना ही नहीं दोनों पिछले 6 साल से रिलेशन में थे। मानसी ने कभी इस रिश्ते को छुपाया भी नहीं और दोनों एक साथ तमाम कार्यक्रमों में भी किसी जोड़े की तरह ही दिखते रहे। लेकिन, अब हालात पहले जैसे नहीं रहे।
हालांकि सगाई टूटने के पीछे लड़ाई झगड़े जैसी वजह सामने नहीं आई है लेकिन मानसी इस बारे में कहती हैं, 'हां, हम अलग हो चुके हैं। कभी-कभी कुछ चीजों का मतलब नहीं होता है और हमने ये स्वीकार कर लिया है कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं थे।
3 of 5
मानसी श्रीवास्तव
मानसी ने आगे कहा- 'हमारे पास एक-दूसरे के लिए कोई फीलिंग नहीं हैं। मोहित और मैंने एक दूसरे के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला है और न ही कभी करना चाहेंगे। मुझे सार्वजनिक रूप से अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है।'
बात करें मानसी की तो वो कई सारे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वो टीवी शो 'दिव्य-दृष्टि' में भी एक अहम किरदार में नजर आ रही है। जबकि इससे पहले वो इश्कबाज के अलावा, क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुकी है।
वहीं मोहित 'पोरस' में काम कर चुके हैं। मोहित बालिका बधू, मेरी आशिकी तुमसे है और तन्हाइयां जैसे शो में दिख चुके हैं। दोनों ने सोशल माडिया से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।