फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाई-पाई को मोहताज हुईं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'रोज के खर्चे के लिए बेचने होंगे गहने और घर की चीजें'

Thu, 10 Oct 2019 10:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 10 Oct 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
TV actress Nupur Alankar faces financially crisis says I had to sell my jewellery
Nupur Alankar - फोटो : ANI

कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री नूपुर अलंकार (Nupur Alankar) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इसका खुलासा नूपुर ने खुद किया। नूपुर की हालत इतनी खराब हो चुकी हैं रोज के खर्चे के लिए उन्हें पैसे जुटाने पड़ रहे हैं। नौबत यहां तक पहुंच गई है कि वह अब अपना घर गिरवी रखने के बारे में भी सोच रही हैं। इस बीच नूपुर का एक और बयान सामने आया है। इस बयान में नूपुर अपने घर की चीजों को बेचने की बात कह रही हैं। 



TV actress Nupur Alankar faces financially crisis says I had to sell my jewellery
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नूपुर अलंकार ने मुश्किल हालातों के बारे में बताया। नूपुर ने कहा- 'मेरी मां को ऑक्सीजन लगा हुआ है और ससुर की जल्द ही सर्जरी करवानी है। मुझे लोगों से विनती करनी पड़ रही है और उधार लेना पड़ा रहा है। मेरे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा। अगर सबकुछ ठीक नहीं हुआ तो मुझे अपने गहने बेचने होंगे और घर की चीजें भी बेचनी होंगी।' 
 

TV actress Nupur Alankar faces financially crisis says I had to sell my jewellery
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नूपुर की यह हालत एक फैसले की वजह से हुई है। बीते 24 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) को नोटिस जारी किया था। आरबीआई ने बैंक पर छह महीनों के लिए लेनदेन समेत कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके बाद अब पीएमसी बैंक कोई नया लोन जारी नहीं कर सकता है। यही नहीं बैंक का कोई ग्राहक 25,000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकता है। नूपुर के बैंक अकाउंट्स इसी बैंक में हैं इस वजह से वो इस परेशानी की शिकार हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress Nupur Alankar faces financially crisis says I had to sell my jewellery
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से नूपुर ने कहा था 'मैं एक बड़े वित्तीय संकट का सामना कर रही हूं। दूसरे बैंकों में भी मेरे खाते थे जिन्हें मैंने कुछ साल पहले इस बैंक में ट्रांसफर किया था। मुझे कैसे पता होगा कि मेरे परिवार के सदस्य- पति, मां, बहन, ननद, ससुर और मेरी जिंदगी भर के बचत को इस तरह फ्रीज कर लिया जाएगा।'

विज्ञापन
TV actress Nupur Alankar faces financially crisis says I had to sell my jewellery
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया

नूपुर ने कहा- 'बगैर पैसे के मैं कैसे सर्वाइव करूं? क्या मुझे अपना घर गिरवी रखना चाहिए? मेरी खुद की कमाई पर रोक क्यों है? मैं टैक्स भर रही हूं तो इस तरह की तकलीफों का सामना मैं क्यों कर रही हूं? हाल ही में मेरे परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार था लेकिन हम उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कर सकते थे। फिलहाल मैंने एक नर्स रखी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed