फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: कोई इंजीनियर तो कोई शूटिंग में है गोल्ड मेडलिस्ट, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं टेलीविजन के ये मशहूर सितारे

Thu, 09 Sep 2021 06:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Sep 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
tv celebrities education: know how educated are these famous stars of television
टेलीविजन सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर टीवी सीरियल में नजर आने वाले सितारे यूं तो कई किरदार निभाते दिखाई देते हैं। इन किरदारों को निभाते हुए यह कलाकार इसे पूरी तरह जीवंत बना देते हैं। लेकिन, बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि एक्टिंग में आने से पहले इन सितारों का लक्ष्य कुछ और ही था। इतना ही नहीं कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अलग-अलग विषयों में पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में सफलता हासिल की है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी कलाकारों के बारे में- 

 

हिना खान

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने वालीं हिना खान ने इस सीरियल के जरिए अपनी पहचान बनाई। रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रहीं हिना ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने से पहले गुड़गांव के एक मैनेजमेंट स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स पूरा किया था।

tv celebrities education: know how educated are these famous stars of television
अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव शुक्ला

'बिग बॉस 14' में प्रतिभागी रहे अभिनव शुक्ला असल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियर हैं। उन्होंने पंजाब में अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के अलावा वह फेस्टिवल और कार्यक्रमों में भी भाग लेते थे। अभिनव आईआईटी दिल्ली द्वारा एक डिजाइन के लिए एक पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

tv celebrities education: know how educated are these famous stars of television
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी

मशहूर धारावाहिक 'ये हैं चाहते' में इशिता नाम से मशहूर दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत में आने से पहले सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारियां करती थीं। कम ही लोगों को पता होगा दिव्यंका राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स भी पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv celebrities education: know how educated are these famous stars of television
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरव खन्ना

इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना वीटी शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे अभिनेता गौरव खन्ना ने एमबीए की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक आईटी कंपनी के लिए भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक मार्केटिंग भी की। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन विज्ञापनों में अभिनय करना शुरू किया।

विज्ञापन
tv celebrities education: know how educated are these famous stars of television
सुरभि ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि ज्योति

टीवी शो 'नागिन' और 'कबूल है' में नजर आईं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति आए दिन अपनी फिटनेस के लिए खबरों में बनी रहती हैं। बता दें कि सुरभि ज्योति ने इंग्लिश लैंग्वेज में मास्टर्स किया है और वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में काफी अच्छी छात्रा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed