फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते के लिए टीवी की इस मशहूर जोड़ी ने रखी आलीशान पार्टी, मेहमान बने कई सेलिब्रिटी चेहरे

Tue, 20 Mar 2018 06:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
TV Couple Sanya Irani and Mohit Sehgal Party for Pet Dog Was Attended By These Celebrities
Sanya Irani - फोटो : Instagram

सनाया ईरानी और मोहित सहगल की गिनती इंडियन टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में की जाती है। उनकी तस्वीरें और रोमांटिक पोस्ट्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालने पर कोई भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि वे दोनों जानवरों से कितना प्यार करते हैं। हाल ही में इस सेलिब्रिटी जोड़ी ने अपने पालतू कुत्ते के लिए एक ग्रांड पार्टी रखी। एक्ट्रेस ने इसकी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ में उन्होंने लिखा, 'डॉग पार्टी अच्छे से हुई।'

TV Couple Sanya Irani and Mohit Sehgal Party for Pet Dog Was Attended By These Celebrities
Sanya Irani - फोटो : Instagram

सनाया ईरानी और मोहित सहगल की इस डॉग पार्टी में एक्टर बरुन सोबती, रिद्धी डोगरा, राकेश बापट समेत कई लोग अपने-अपने कुत्ते को लेकर पहुंचे। वैसे तो फैन्स ने इन सेलिब्रिटीज के इस कदम को खूब सराहा, पर साथ में बरुन सोबती और सनाया ईरानी से साथ काम करने की अपील भी की।

TV Couple Sanya Irani and Mohit Sehgal Party for Pet Dog Was Attended By These Celebrities
Sanya Irani - फोटो : Instagram

हाल ही में सनाया ईरानी एक फॉरेन ट्रिप पर गई थीं और वहां उन्होंने चिड़ियाघर की यात्रा की। उन्होंने यहां की कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए, साथ में प्यारे कैप्शन भी लिखे।

 

I swear it was love at first sight , there was meat at the side but we didn't break eye contact 😍😍😍. Or maybe I just seemed like tastier meat 😜😜😜. But I want to believe it was love ❤️.

A post shared by Sanaya (@sanayairani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Couple Sanya Irani and Mohit Sehgal Party for Pet Dog Was Attended By These Celebrities
Sanya Irani - फोटो : Instagram

दो साल पहले 25 जनवरी, 2016 को सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने शादी की थी। शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर मोहित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वे एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, 'तुमसे बेहतर जीवनसाथी नहीं मिल सकता मुझे। तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताना मेरी सबसे खूबसूरत कल्पना है। मेरी ताकत बने रहने के लिए बहुत शुक्रिया।'

विज्ञापन
TV Couple Sanya Irani and Mohit Sehgal Party for Pet Dog Was Attended By These Celebrities
Sanya Irani - फोटो : Instagram

सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने शादी से पहले कई दिनों तक एक दूसरे को डेट किया था। सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने एक ही शो 'मिले जब हम तुम' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी सीरियल में साथ काम करते वक्त दोनों एक दूसरे के करीब आए।  दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में हिस्सा लिया और रनर-अप रहे। सनाया की वेब सीरीज 'वोदका शॉट्स' जल्द रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed