फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक के लिए इस टीवी एक्ट्रेस ने पति से मांगे 2 करोड़ रुपए, खबरें LEAK होते ही दिया ये बयान

Thu, 18 Apr 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 18 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
TV couple Vivian Dsena vahbiz dorabjee divorce in trouble actress wants 2 crore alimony
Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena - फोटो : twitter

टेलीविजन एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। पत्नी वाहबिज दोराबजी (Vahbbiz Dorabjee) से विवियन के रिश्ते लंबे वक्त से ठीक नहीं चल रहे थे। यहां तक कि दोनों के तलाक लेने की खबरें आ रही थीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि विवियन की पत्नी ने 2 करोड़ के गुजारे भत्ते की मांग की है।

TV couple Vivian Dsena vahbiz dorabjee divorce in trouble actress wants 2 crore alimony
Vivian Dsena Vahbiz Dorabjee - फोटो : twitter

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं। हालांकि विवियन ने साफ कर दिया था कि रिश्ते में सुधार की गुंजाइश बची नहीं है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों के तलाक के बीच गुजारा भत्ता को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कहा जा रहा है कि विवियन की पत्नी वाहबिज 2 करोड़ की डिमांड कर रही हैं। जब इस मामले पर विवियन की पत्नी से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

TV couple Vivian Dsena vahbiz dorabjee divorce in trouble actress wants 2 crore alimony
vivian dsena first wife - फोटो : file photo

वाहबिज ने कहा- 'एक पत्नी का अधिकार है कि वह अपने पति की संपत्ति में से 20 फीसदी हिस्सा मांग सकती है। मैं इस पर नहीं बोलना चाहती हूं कि मैंने क्या मांगा। मैं इस तरह के रिएक्शन से हैरान हूं जैसे कि हम लोग तलाक लेने वाले पहले सेलेब्रिटी कपल हों। लोग एलिमनी को लेकर इतने सरप्राइज क्यों हैं? यह फेज हम दोनों के लिए ही कठिन है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
TV couple Vivian Dsena vahbiz dorabjee divorce in trouble actress wants 2 crore alimony
Vivian Dsena vahbiz dorabje - फोटो : file photo

वाहबिज ने आगे कहा- 'हम लोग अपने जीवन में पहले से ही कई चीजों से गुजर रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे पर कीचड़ नहीं उछालना चाहते हैं। इसी वजह से इस तरह की अफवाहें अजीब लगती हैं।' आपको बता दें, विवियन ने वाहजीब दोराबजी(Vahbiz Dorabjee) से लव मैरिज की थी लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों अलग होने का फैसला लिया। विवियन की तरह वाहबिज भी टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
TV couple Vivian Dsena vahbiz dorabjee divorce in trouble actress wants 2 crore alimony
vahbiz dorabjee - फोटो : instagram

वाहबिज ने 'प्यार की ये एक कहानी', 'सावित्री', 'सरस्वतीचंद्र' और 'बहू हमारी रजनीकांत' सीरियल में नजर आई थीं। खास बात यह है कि वाहबिज और विवेक की पहली मुलाकात भी सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर ही हुई थी। इस सीरियल में विवियन ने अभय तो वहीं वाहबिज ने पंछी का रोल निभाया था। सीरियल की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद विवियन और वाहबिज ने 7 जनवरी, 2013 को शादी कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed