{"_id":"5b0fcf814f1c1b9c6e8b5719","slug":"tv-serial-actress-shrenu-parikh-opens-up-over-molestation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फेमस सीरियल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'इतनी सी उम्र में हो गई थी छेड़छाड़ का शिकार'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस फेमस सीरियल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'इतनी सी उम्र में हो गई थी छेड़छाड़ का शिकार'
Thu, 31 May 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shrenu Parikh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल इश्कबाज की लीड एक्ट्रेस श्रेणु पारेख ने हॉलीवुड के #Metoo कैंपेन की तर्ज पर अपनी जिंदगी से जुड़ा दर्दभरा एक्सपीरियंस शेयर किया है। श्रेणु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह आपबीती बयां की है।
2 of 5
Shrenu Parikh
सीरियल इश्कबाज में गौरी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस श्रेणु ने बताया कि महज 6 साल की उम्र में ही उन्हें छेड़छाड़ जैसेी घिनौनी हरकत से जूझना पड़ा था। श्रेणु ने एक तस्वीर शेयर करते हुए यह बातें लिखी है कि जब वह नानी के घर जाया करती थी तो उस वक्त बस में सफर करने के दौरान उन्हें बैडटच का एहसास हुआ।
3 of 5
Shrenu Parikh
दरअसल, उन्होंने बताया कि 'एक दिन बस में एक अंकल ने नाना से कहा कि वह मुझे गोद में बैठा लेगा, नाना भी राजी हो गए ताकि मैं सफर में थक ना जाऊं, उस शख्स ने मुझे गोद में बैठाया, लेकिन मैं उस वक्त सिर्फ छह साल की थी और मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या-क्या हो सकता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shrenu Parikh
श्रेणु ने आगे लिखा कि ' मेरी समझ से यह बिल्कुल बाहर था कि उस दौरान मेरे साथ क्या हो रहा था, वो आदमी मुझे बार-बार गलत तरीके से छू रहा था और इस बात का मुझे भी अंदाजा होता जा रहा था कि कुछ तो गलत है, लेकिन मैं कुछ कह नहीं सकी, क्योंकि उस वक्त में सही और गलत को समझने के लिए परिपक्व नहीं थी, वहीं, नाना दूर खड़े हुए थे जिनपर मेरी नजर बराबर जा रही थी लेकिन मैं नाना को इसके बारे में एक बार भी बताने की कोशिश नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
Shrenu Parikh
श्रेणु ने आगे बताया कि 'ऐसा मेरे साथ कई बार हो चुका है, मेरी कई फ्रेंड्स हैं जिनके साथ भी ऐसी हरकतें कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन हम लड़कियां इसलिए आवाज नहीं उठा पाईं क्योंकि समाज को इस पर जल्द यकीन नहीं हो पाएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।