{"_id":"5aad33494f1c1bb0758b5d50","slug":"tv-serial-dil-se-dil-tak-starcast-rashmi-to-drop-the-show-reason-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मशहूर टीवी सीरियल से एक और कलाकार हो रहा OUT, यह है असल वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस मशहूर टीवी सीरियल से एक और कलाकार हो रहा OUT, यह है असल वजह
Sun, 18 Mar 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dil Se Dil Tak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कलर्स चैनल के फेमस सीरियल दिल से दिल तक से एक और कैरेक्टर बाहर होने की लिस्ट में है। फिलहाल शो में सिद्धार्थ शुक्ला (पार्थ), शॉरवरी (रश्मि देसाई), टेनी (जैसमीन भसीन) की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद है। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला शो से निकाले जा चुके हैं और अब...
2 of 5
Dil Se Dil Tak
अब इस सीरियल के चाहनेवालों को और धक्का लगने वाला है। खबरों की मानें तो रश्मि भी इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। माना जा रहा है कि रश्मि शो में चल रही कहानी से संतुष्ट नहीं है। साथ ही उन्हें शॉरवरी के रोल से भी शिकायत है। क्योंकि उन्हें शो में कुछ नया नजर नहीं आ रहा है।
3 of 5
Dil Se Dil Tak
बता दें कि इसी साल की शुरुआत में शॉरवरी के शो में दोबारा एंट्री हुई थी। दरअसल, उन्होंने शो को कुछ समय के लिए बीच में छोड़ दिया था। यह भी बताया जा रहा है कि शो में उन्हें वापस लाने के लिए स्टोरी में बदलाव किया गया था। लेकिन उन्हें फिर से स्टोरी समझ नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dil Se Dil Tak
इसके बाद रश्मि ने अपनी परेशानी प्रोडक्शन हाउस से भी शेयर की और अपने फैसले के बारे में बताया। हालांकि प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि रश्मि शो में बनी रहें। लेकिन रश्मि शो से किनारा करने के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
Dil Se Dil Tak
बता दें कि इससे पहले पार्थ के रोल को सिद्धार्थ अदा कर रहे थे। लेकिन उनके नखरे के चलते उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सिद्धार्थ की जगह एक्टर रोहन गंडोत्रा पार्थ का किरदार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।