टीवी ने हमेशा से ही दर्शकों को जोड़े रखने के साथ-साथ उनके मनोरंजन का भी खूब ख्याल रखा है। इनमें दिखाए जाने वाली कहानी को देख लोगों को अपनी जिंदगी का एहसास होता है क्योंकि सीरियल्स की कहानी आम लोगों के जीवन से ही इंस्पायर होके लिखी जाती है। तभी इन सीरियल्स को डेली सोप भी कहा जाता है। दर्शकों की दिलचस्पी के कारण छोटे पर्दे के कलाकार भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह घर-घर में जाने जाते हैं।टीवी सीरियल्स की कहानी में रोज नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की दिलचस्पी इनमें बनी रहती है । तो चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा सीरियल्स में क्या नया धमाका होने वाले है।
TV Serials Updates: शाह हाउस से अनु की विदाई..सई की जिंदगी में आया नया ट्विस्ट, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
स्टार प्लस के पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां एक तरफ अनुपमा शाह हाउस में कभी न आने का फैसला करती है और जाते-जाते वनराज को धमकी देकर जाती है कि एक दिन कान्हा जी ही उसका हाथ पकड़कर वापस इस घर में लाएंगे। वह कहती है कि तब मैं आपसे कहूंगी अनुपमा इज बैक। वहीं दूसरी तरफ अनुज बापूजी से शिकायत करता है कि जब भी अनु की बेइज्जती होती है, वो घर में नहीं होते। इसके साथ ही वह अपना फैसला सुनाते हुए कहता है कि अब अनुपमा किसी भी कीमत पर इस घर में वापस नहीं आएगी।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान रूही को एक बार फिर प्रीशा से मिलता देख किलस जाता है। इतना ही नहीं जब उसे पता लगता है कि रूही यहां प्रीशा को रुद्राक्ष के पास वापस लेकर जाने के लिए आई है, तो वह गुस्से में लाल पीला हो जाता है। अरमान की लाख कोशिशों के बाद भी रूही रुद्र और प्रीशा को करीब लाने का एक बढ़िया प्लान सोच लेती है।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सई की लगातार बिगड़ती तबीयत देख सभी को लग रहा है कि वह मां बनने वाली है। लेकिन जहां एक तरफ सई यह मानने से इनकार कर देती है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर पुलकित पाखी का चेकअप करके बताता है कि अब बच्चे को कोई खतरा नहीं है। ऐसे में पाखी बोलती है कि जब से सई उससे दूर हुई और विराट के साथ बाकी घरवालों ने उसका ख्याल रखा तभी से वह ठीक हो गई है। इसे सुन सई वहां से जा ही रही होती है, लेकिन उसे फिर चक्कर आ जाते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षु की सरप्राइज पार्टी को और प्यारा बनाने के लिए अभिमन्यु स्टेज पर उसके लिए गिटार प्ले करने जाता है। लेकिन अभि अपने हाथ के कारण ऐसा नहीं कर पाता है। हालांकि अभि की तकलीफ देखते हुए अक्षु से रहा नहीं जाता और वह स्टेज पर उसकी मदद करने के लिए पहुंच जाती है। इतना ही नहीं आज डॉक्टर कुणाल खेड़ा अक्षरा को सामने से कॉल भी करता है, जिसकी वजह से अक्षु बहुत खुश होती है।