फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: टेलीविजन इंडस्ट्री से पहले एयरलाइन में काम कर चुके हैं ये कलाकार, हिना खान से लेकर आमिर अली तक के नाम शामिल

Fri, 01 Oct 2021 12:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Oct 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
TV: These artists have worked in the airline before the television industry from Hina Khan to Aamir Alis name included
टेलीविजन स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं जो आज कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुके हैं। सफलता के इस मुकाम पर पहुंचे इन कलाकारों के पास शोहरत की कोई कमी नहीं। आज सभी इन सितारों को इनके नाम और काम से जानते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो जानते हैं कि इस मुकाम को हासिल करना उतना आसान नहीं था जितना सब दिखता है। टीवी जगत में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने कामयाबी के मुकाम तक जाने के लिए कई पड़ावों को पार किया। आइए जानते हैं टीवी के उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने एयरलाइन में अटेंडेंट या फिर एयर होस्टेस का काम किया है। 

 

दीपिका कक्कड़

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का करिदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ ने अभिनय से पहले बतौर एयर होस्टेस काम किया है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते दीपिका को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। जिसके बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में किस्मत आजमाई और आज वह इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गई हैं।  

TV: These artists have worked in the airline before the television industry from Hina Khan to Aamir Alis name included
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान 
टेलीविजन की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान भी एक समय एयर होस्टेस रह चुकी हैं। हिना ने बतौर एयरलाइन अटेंडेंट अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद टीवी दुनिया में आईं। उनके शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने उन्हें घर-घर नई पहचान दिलाई।

TV: These artists have worked in the airline before the television industry from Hina Khan to Aamir Alis name included
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया

धीरज धूपर

'कुंडली भाग्य' के करण लूथरा यानी धीरज धूपर आज टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। दिल्ली के रहने वाले धीरज ने सालों तक बतौर फ्लाइट अटेंडेंट एयरलाइन में नौकरी की। इस दौरान उनके लुक्स को देख कई लोगों ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनने की सलाह दी और आज वह टेलीविजन का एक जाना पहचाना चेहरा बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: These artists have worked in the airline before the television industry from Hina Khan to Aamir Alis name included
आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर अली 

टीवी के टॉप स्टार्स में से एक आमिर अली भी कभी फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी कर चुके हैं। आमिर ने करियर की शुरुआत बतौर केबिन क्रू की थी। इसके बाद में वे फिल्मों और टीवी में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े। आज आमिर मनोरंजन जगत में किसी पहचान के मोहताज नहीं।  

विज्ञापन
TV: These artists have worked in the airline before the television industry from Hina Khan to Aamir Alis name included
विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विजयेंद्र कुमेरिया

टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया भी अभिनय से पहले एक फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम किया करते थे। सालों तक इस जॉब को करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। टीवी सीरियल 'उड़ान' में सूरज के किरदार ने विजेंद्र को खास पहचान दिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed