सब्सक्राइब करें

Urfi Javed Trolled: फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, फैंस को 'थैंक्यू' लिखकर शेयर की थी बोल्ड तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Dec 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed gets brutally trolled for stitching bold outfit from satin fabric
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद को सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर ट्रोल किया है। इस बार भी उनको उनके बोल्ड आउटफिट के लिए ट्रोल किया गया है। यूजर्स उनसे कह रहे हैं कि वह कुछ भी पहन लेती हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब यूजर्स ने उर्फी जावेद को ट्रोल किया है। वह अक्सर छोटे कपड़े पहनने को लेकर ट्रोल होती रहती हैं और यूजर्स उनसे पूछते हैं कि क्या उनको शर्म नहीं आती! 



 

Trending Videos
Urfi Javed gets brutally trolled for stitching bold outfit from satin fabric
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद कुछ भी पहनती हैं, तो ट्रोल होती ही हैं। इसी वजह से वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। शनिवार को उन्होंने तीन बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में फैंस का शुक्रिया अदा भी किया, लेकिन फिर भी उनको यूजर्स ने आड़े हाथ ले लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed gets brutally trolled for stitching bold outfit from satin fabric
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,  आप सब को मैं धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे इतना प्यार देने के लिए। थैंक्यू। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ने गुलाबी कपड़े पहन रखे हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इन पर लगातार कमेंट आ रहे हैं।

 

Urfi Javed gets brutally trolled for stitching bold outfit from satin fabric
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स उर्फी जावेद को बोल्ड, सेक्सी और ब्यूटीफुल बता रहे हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उर्फी को लिखा कि वह बवाल लग रही हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- तारीफ क्या करूं उसकी जिसने तुझे बनाया है।  कई यूजर्स जहां उनको सुंदर बता रहे हैं, तो कई यूजर्स उनके बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

विज्ञापन
Urfi Javed gets brutally trolled for stitching bold outfit from satin fabric
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले उर्फी जावेद ने एक डीआईवाई वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह गुलाबी साटन के कपड़े से एक सेक्सी ड्रेस तैयार कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, इसलिए मैंने इस पोशाक को मध्य पूर्व के फिल्मफेयर के लिए सिल दिया, लेकिन एक भव्य काले रंग का गाउन पहन लिया! तुम लोग क्या सोचते हो? क्या यह ड्रेस रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट नहीं है? इसके बाद उन्होंने अब इसी कपड़े से बनी हुई ड्रेस पहनी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed