फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vatsal Sheth : 'तितली' में दिग्गज अभिनेता वत्सल सेठ की एंट्री, कैमियो को लेकर उत्साहित हैं एक्टर

Thu, 18 May 2023 08:46 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 18 May 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
vatsal sheth entry on Pouplar tv show titli actor see in Rahul role know more about it here
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पॉपुलर रोमांटिक शो 'तितली' में जल्द ही जबर्दस्त ट्विस्ट आने वाला है। शो में टीवी के जाने माने कलाकार वत्सल सेठ की जोरदार एंट्री हुई है। 'तितली' में वत्सल 'राहुल' के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'राहुल' को 'तितली' से पहली ही नजर में प्यार हो जाता है। शो में वत्सल का किरदार काफी आकर्षक, मजाकिया और बेहद पारिवारिक है। अपने मजाकिया किरदार के पीछे राहुल ने गहरा राज छुपा रखा है।

vatsal sheth entry on Pouplar tv show titli actor see in Rahul role know more about it here
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए वत्सल कहते हैं, 'एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो रोमांचक और चुनौतीपूर्ण हो। 'तितली' से 'राहुल' एक दिलचस्प किरदार है और यह पहली बार है, जब मैं इस तरह की भूमिका निभा रहा हूं। मैं उस कैमियो को लेकर उत्साहित हूं जो मैं 'तितली' में कर रहा हूं।'

vatsal sheth entry on Pouplar tv show titli actor see in Rahul role know more about it here
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

एक्टर ने आगे कहा कि एक किरदार के रूप में 'राहुल' कुछ ऐसा है जिसे वत्सल ने कभी नहीं निभाया है। 'राहुल' धोखेबाज हैं। वो कहते है न 'डोंट जज द बुक बाय इट्स कवर', वो राहुल पर एकदम सटीक बैठती है। राहुल शो में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं, वह जानते हैं कि वह 'तितली' के साथ जो कर रहे हैं वह सही नहीं है, लेकिन कुछ गोल्स को हासिल करने के लिए उन्हें उस रास्ते पर चलना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vatsal sheth entry on Pouplar tv show titli actor see in Rahul role know more about it here
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि 'तितली' में काम करने का एक अद्भुत अनुभव था। यह एक मजेदार अनुभव रहा है, सभी कलाकार और क्रू बहुत सहायक रहे हैं और साथ काम करने के लिए एक महान टीम है। नेहा सोलंकी, जो 'तितली' का किरदार निभा रही हैं, एक शानदार अभिनेत्री हैं नेहा ने गुजराती भाषा न जानने के बावजूद खुद को तितली के रूप में ढाला है। 

विज्ञापन
vatsal sheth entry on Pouplar tv show titli actor see in Rahul role know more about it here
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

शो की कहानी की बात करें तो , नेहा सोलंकी स्टारर 'तितली' एक लव स्टोरी है, 'तितली' नाम की एक खुशमिजाज और जीवंत लड़की अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की तलाश में है, लेकिन क्या वह हमेशा के लिए खुशी रहेंगी? 'तितली' में नेहा सोलंकी के अपोजिट गर्व का किरदार अविनाश मिश्रा निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- TRP WEEK 19: टीआरपी की रेस में 'अनुपमा' को एक बार फिर मिला नंबर 1 का तमगा, टॉप 5 से इस शो का हुआ पत्ता साफ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed