टेलीविजन प्रोड्यूसर विकास गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। विकास ने बताया था कि वो बाइसैक्शुअल हैं। इस खुलासे के बाद उनके फैंस हैरान रह गए थे। अब विकास ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई गलतियां की हैं और अब वो उन्हें लोगों के साझा करेंगे।
निजी जिंदगी में विकास गुप्ता ने किए हैं कई कांड, बोले- अब सब फैंस के साथ साझा करूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास गुप्ता वीडियो में कह रहे हैं कि वो अब अपनी जिंदगी की हर बड़ी भूल फैंस के साथ साझा करेंगे। वो कहते हैं, 'सबसे अच्छी सीख होती है जब आप किसी दूसरे की गलती से सीखते हो। अभी तक मेरी जिंदगी में जो भी गलतियां और कांड हुए और मैंने उनसे जो कुछ सीखा है वो मैं अब आपके साथ साझा करूंगा। जो मैंने बिना गलती के किए हुए सीखा है उसे भी मैं आपके साथ अब साझा करूंगा।'
View this post on Instagram
A post shared by Vikas Guppta (@lostboyjourney) on
इससे पहले विकास अपने एक ट्वीट को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'हाय, मैं आपको अपने बारे में एक छोटी सी बात बताना चाहता हूं। मुझे इंसानों से प्यार हो जाता है बिना उनका जेंडर देखे। यहां मेरी तरह बहुत से लोग हैं। गर्व के साथ कहता हूं मैं बाइसैक्शुअल हूं।'
Hi Just wanted to let you know a tiny detail about me. I fall in love with the human regardless of their gender. There r more like me. With #Pride I am Bisexual #VikasGupta PS No more being blackmailed or bullied #priyanksharma #ParthSamthaan ThankU for forcing me to come out 😊 pic.twitter.com/0N403EDukp
इसके अलावा एक वीडियो साझा कर विकास गुप्ता ने कहा था, 'मैंने पार्थ को कभी गलत तरीके से नहीं छूआ है। मैं और पार्थ दो साल तक रिलेशनशिप में थे। रिश्ते में अनबन होने के बाद उसने मुझे पर गलत इल्जाम लगाए थे। प्रियांक भी मेरे घर में डेढ साल तक रहा। प्रियांक ने मुझे परेशान किया।'
विकास आगे बताया था, 'बिग बॉस से बाहर आने के बाद प्रियांक ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। इस वजह से मैंने काफी कुछ झेला है लेकिन लोग उसको बेकसूर समझते थे। उसने मुझ पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। बाइसेक्सुअल होने की वजह से लोग मुझे ब्लैकमेल करते हैं। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया पर मेरी जमकर मजाक बनाते हैं। मैं इन सब बातों पर ध्यान नहीं देता।'
तमिलनाडु में कारोबारी पिता-पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत, बॉलीवुड में भी गूंजी न्याय की मांग
View this post on Instagram
A post shared by Vikas Guppta (@lostboyjourney) on