{"_id":"5ee47f10eb1dff54f946efb9","slug":"vipul-roy-postpones-wedding-due-to-covid-19-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन, ऋचा चड्ढा के बाद इस टीवी अभिनेता की भी टली शादी, लॉकडाउन की वजह से अमेरिका में फंसी मंगेतर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वरुण धवन, ऋचा चड्ढा के बाद इस टीवी अभिनेता की भी टली शादी, लॉकडाउन की वजह से अमेरिका में फंसी मंगेतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'एफआईआर' और 'साहेब बीवी और बॉस' जैसे कई टीवी धारावाहिकों से लोकप्रिय हो चुके कलाकार विपुल रॉय की शादी भी इस कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण टल गई है। वह अपनी अमेरिकी मंगेतर मेलिस इटिची के साथ इसी साल अगस्त में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे। लेकिन, अचानक से मार्च के महीने में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों अलग-अलग देशों में घिरे रह गए हैं।
2 of 5
विपुल रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विपुल का कहना है कि मेलिस फरवरी के महीने में ही अपने परिवार से मिलने के लिए सैन फ्रांसिस्को चली गई थीं। वह कहते हैं, 'हम अमेरिका से मेलिस के लौटने के बाद शादी की तारीख और जगह तय करने की योजना बना रहे थे। यहां तक कि हमने कोर्ट मैरिज करने की तारीख भी तय कर ली थी। मेलिस का पूरा परिवार भी अमेरिका से भारत आने के लिए लगभग तैयारी कर चुका था। लेकिन, दुर्भाग्य से इस महामारी ने सब कुछ बदल दिया।'
3 of 5
विपुल रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मेलिस अमेरिका में एक आईटी कंपनी चलाती हैं। विपुल की मेलिस से मुलाकात वर्ष 2016 में दिसंबर में हुई थी। वह अमेरिका में एक यात्रा के लिए गए हुए थे। जल्दी ही इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। विपुल का कहना है कि ऐसे संकट की घड़ी में उनका एक दूसरे से अलग रहना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विपुल रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विपुल कहते हैं, 'हम लगातार वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहते हैं क्योंकि हम दोनों के ही देशों की स्थिति बहुत खराब है। हम पिछले सात महीने से मुंबई में एक साथ रह रहे थे। जब से हम पहली बार मिले हैं, हम कभी एक दूसरे से ज्यादा दिनों तक अलग नहीं रहे हैं। फिलहाल इस स्थिति को स्वीकारने के अलावा हम दोनों के पास कोई और चारा नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की वजह से विपुल और मेलिस जैसा हाल कई नामी-गिरामी जोड़ों का हुआ है। वरुण धवन और नताशा दलाल, अली फजल और ऋचा चड्ढा, यहां तक कि राणा डग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी भी कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुई है। इनके प्रशंसकों को इन जोड़ों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।