फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: रामसेतु निर्माण के दौरान कैसे पानी में तैर रहे थे पत्थर, 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी ने किया खुलासा

Sat, 13 Jun 2020 12:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Jun 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to make ram setu
राम सेतु - फोटो : ट्विटर

रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की शूटिंग के किस्से भी बहुत रोचक रहे हैं। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी पिछले कुछ समय से लगातार बिहाइंड द सीन से जुड़ी दिलचस्प बातें बता रहे हैं। इस बार सुनील ने रामसेतु निर्माण के बारे में बताया कि आखिर कैसे पानी में पत्थर तैरने लगे थे। 

ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to make ram setu
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

रामसेतु निर्माण के दौरान वानर सेना ने पत्थरों पर राम लिखकर पानी में फेंकना शुरू किया और पत्थर पानी में तैरने लगे। इस सीन को फिल्माने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक वीडियो पोस्ट कर सुनील बताते हैं कि 'हम थोड़े से परेशान थे, समझ में नहीं आ रहा था कि शूट कैसे होगा, कोई ब्रिज नहीं बनाया, किसी तरह का कुछ बना नहीं सेट पर।'

ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to make ram setu
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे कहते थे कि 'फिर हमने देखा कि नीचे कुछ बना हुआ था जो लगभग डेढ़ फुट लंबा और छह इंच चौड़ा था। इसमें छोटे-छोटे पत्थर एक लकड़ी के प्लेट पर चिपकाया गया था। वो दिखने में रियल लगता था बहुत छोटा सा था। परेशानी ये थी कि पर्दे पर बड़ा कैसे होगा, इसके लिए अलग से कैमरा लगाया गया जिसे इस तरह प्लेस किया गया था कि यह पुल बहुत लंबा दिखने लगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to make ram setu
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

'दूसरे कैमरे में समुद्र दिखाया गया था, जो कि प्लेट पर बनाया गया था। तीसरे कैमरे में हम लोग क्रोमा में थे। चौथा कैमरा पत्थर को शूट कर रहा था। एक्रिलिक के स्टोन्स बनाए गए थे, ढांचा बनाया गया था, आधे-आधे स्टोन्स को मिलाकर एक स्टोन बनाया जाता था।'

विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to make ram setu
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील कहते हैं कि 'कुछ रियल बड़े स्टोन्स भी थे। स्टूडियो के अंदर जहां पानी भरा हुआ था वहां रियल स्टोन्स डालते थे वो पानी में डूब जाते थे और जो एक्रिलिक के स्टोन्स बनाए गए थे उनके ऊपर राम लिखा जाता था और वो तैरते रहते थे। इन चारों कैमरे की जब रिकॉर्डिंग को मिक्स किया गया और रिजल्ट देखा तो वह बहुत शानदार था।' 



पुरानी तस्वीरों में दिशा पाटनी को पहचानना मुश्किल, फिल्मों में आने से पहले दिखती थीं ऐसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed