टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' में मुख्य किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री 'श्रद्धा आर्या' शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार, 167 नवंबर को अपने मंगेतर राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी के बाद अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। इंटरनेट पर सामने आई यह तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को पर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
Wedding Album: श्रद्धा आर्या को गोद में उठाकर मंडप में पहुंचे राहुल, दूल्हा-दुल्हन पर टिकीं सबकी निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए शादी के एक वीडियो में शादी के दौरान जब श्रद्धा, वरमाला के लिए जाती हैं तो वह सबके सामने अपने पति राहुल को कहती हैं कि आओ मुझे उठाओ। इसके बाद राहुल उन्हें अपनी बांहो में उठाकर स्टेज तक ले जाते हैं। इस वहां मौजूद सबी मेहमान दोनों को चिढ़ाते नजर आए।
View this post on Instagram
A post shared by Ananya Shraddha Ki Deewani❤️✨ (@saryaxfandom_)
इन तस्वीरों में श्रद्धा सुर्ख महरून जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं। साथ ही उनकी ज्वैलरी ने इस वेडिंग लुक में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस की शादी की सारी रस्में दिल्ली में आयोजित की गईं। वहीं, अपनी शादी में श्रद्धा ने मेहमानों के साथ जमकर पोज भी दिए।
एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा की यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वह इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही कपल को इस नौके पर ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी मेंहदी और सगाई की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।
इन तस्वीरों में उन्होंने एक हाथ से अपने चेहरे को छुपाया हुआ था तो वहीं दूसरे हाथ में वह अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही थीं। एक अन्य तस्वीर में वह अपने हाथों की मेंहदी दिखाती भी नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा "सबसे आसान हां जो मैंने कभी कहा है!" उनका यह लुक उनके फैंस को खूब पंसद आया।
View this post on Instagram