मनोरंजन जगत में बीते दिनों कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी क्रम में अब टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय भी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक मौनी जल्द ही अपने लंबे रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी करने वाली हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की शादी की तारीख सामने नहीं आई है। वहीं, शादी से पहले अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
वेडिंग बेल्स: दोस्तों संग गोवा में बैचलर पार्टी करती नजर आईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर की गईं इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में आश्का मौनी को गले लगाते नजर आईं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मौनी अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज करती नजर आईं। तस्वीर में सभी ब्लैक बाथरोब्स में एक दूसरे को गले लगाए दिखाई दीं। खास बात यह थी कि इस दौरान मौनी हाथ में ब्राइड टू बी का प्लेकार्ड पकड़ी दिखाई दीं।
View this post on Instagram
अभिनेत्री के हाथ में यह प्लेकार्ड देख सभी लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस गोवा में अपने दोस्तों के साथ बैचलर्स पार्टी करने गई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आश्का ने भी मौनी के बैचलर पार्टी का हिंट भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शानदार लड़कियों के साथ और भी शानदार पल..मौनी की खुशियों का जश्न मनाते हुए, शुभकामनाएं और सिर्फ शुभकामनाएं, ये तुम्हारे लिए है मो मो।'
गौरतलब है कि मौनी रॉय लंबे समय से सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। सूरज पेश से दुबई के एक बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ अगले साल शादी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो दोनों अगले साल 26 और 27 जनवरी को सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी राय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता अभिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 09 सितंबर को रिलीज होगी।