फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumkum Bhagya: एकता कपूर के इस धारावाहिक ने रचा कीर्तिमान, दो दिन बाद पूरे हो जाएंगे दो हजार एपिसोड

Mon, 06 Dec 2021 03:40 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Dec 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
Zee TV Kumkum Bhagya achieves a rare milestone with its 2000th episode Ekta Kapoor
कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एकता कपूर का जी टीवी का पर चल रहा धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। साल 2014 से लगातार प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में शबीर अहलुवालिया, सृति झा, कृष्णा कौल और मुग्धा चाफेकर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं और इनके बीच की बनती बिगड़ती कहानियों ने दर्शकों को बीते छह साल से अपने साथ जोड़े रखा है। 50 से ज्यादा पुरस्कार जीत चुका धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ 8 दिसंबर को अपना 2000वां एपिसोड दिखाएगा। इस शानदार कामयाबी पर इसके सारे सितारे खुश हैं। शो की शूटिंग के दौरान धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ के कलाकारों ने इसी मसले पर खुलकर बातें की और अपनी खुशियां साझा कीं।

Zee TV Kumkum Bhagya achieves a rare milestone with its 2000th episode Ekta Kapoor
कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में प्रज्ञा का रोल निभा रहीं सृति झा कहती हैं, ‘‘यह धारावाहिक मेरे लिए एक करिश्मे की तरह रहा। एकता कपूर ने इसमें सारी खूबियां एक साथ मिलाईं। इसने मुझे भाग्य का असली मतलब समझाया। सबसे बढ़िया लोगों को एक साथ लाने का इससे बढ़िया कोई संयोग नहीं हो सकता। आखिर ये हर दिन तो नहीं होता, जब कोई हिंदी शो 2000 एपिसोड्स का पड़ाव पार कर जाए और यह सब हमारे प्यारे दर्शकों के प्यार और सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं।”

Zee TV Kumkum Bhagya achieves a rare milestone with its 2000th episode Ekta Kapoor
कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में अभि का रोल निभा रहे शबीर अहलुवालिया कहते हैं, ‘‘मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हमने ‘कुमकुम भाग्य‘ के 2000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। अभि-प्रज्ञा से देश भर के दर्शक बड़े करीब से जुड़ गए हैं। हम सेट पर एक परिवार की तरह हैं और हमने मिलकर जो यादें बनाई हैं, वे ताउम्र हमारे साथ रहेंगी। मैं एकता का जितना शुक्रिया अदा करूं, उतना कम है, इसलिए मैं उन्हें सिर्फ यह कहूंगा कि मैं आपको पसंद करता हूं और आप मुझे प्रेरित करती हो।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee TV Kumkum Bhagya achieves a rare milestone with its 2000th episode Ekta Kapoor
कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो में रणबीर का रोल निभा रहे कृष्णा कौल ने कहा, ‘‘मुझे यकीन नहीं होता कि हमने 2000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। मैं पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं, खासतौर से एकता कपूर का जिन्होंने मुझे ये मौका दिया। मैं निश्चित रूप से दर्शकों का भी आभारी हूं जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया।” धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’  में प्राची का रोल निभा रहीं मुग्धा चापेकर के मुताबिक, ‘‘इस शो के लिए सभी ने जिस तरह की मेहनत की है, उसके लिए मैं दिल से पूरी टीम के प्रति आभार जताती हूं। इस शो में करीब तीन साल से नई पीढ़ी आ चुकी है, लेकिन यह शो पिछले सात वर्षों से शबीर और सृति का शो बना हुआ है। इस शो के सेट पर हमारे मन में एक दूसरे के प्रति बहुत प्यार और चाहत है और यही बात हमें आगे बढ़ाती है। मैं अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिनकी वजह से आज हम इस मुकाम पर हैं।”

विज्ञापन
Zee TV Kumkum Bhagya achieves a rare milestone with its 2000th episode Ekta Kapoor
कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में रिया का रोल निभा रहीं पूजा बनर्जी कहती हैं, ‘‘मैं हाल ही में इस शो में शामिल हुई, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इस खूबसूरत परिवार का हिस्सा बन गई हूं।” शो के वर्तमान ट्रैक में एक महीने के लीप के बाद अभि और प्रज्ञा कोमा में हैं। इस बीच उनकी बेटियां प्राची और रिया को अपनी जिंदगी में ऐसी खबरें मिलती रहेंगी, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। उधर प्राची को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चलता है, जब रणबीर उसकी बहन रिया से शादी करने जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed