Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Thangalaan passed with UA certificate from censor board vikram film audio launch event on 2 August in Chennai
{"_id":"66a239d7b8baf70d040621ff","slug":"thangalaan-passed-with-ua-certificate-from-censor-board-vikram-film-audio-launch-event-on-2-august-in-chennai-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thangalaan: सेंसर बोर्ड से इस सेर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'थंगलान', इस दिन होगा विक्रम की फिल्म का ऑडियो लॉन्च","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thangalaan: सेंसर बोर्ड से इस सेर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'थंगलान', इस दिन होगा विक्रम की फिल्म का ऑडियो लॉन्च
साउथ सुपरस्टार विक्रम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थंगलान' को लेकर चर्चा में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच धमाल मचा चुका है। वहीं अब फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। खबर है कि सेंसर बोर्ड से 'थंगलान' को मंजूरी मिल गई है। साथ ही इसके ऑडियो लॉन्च के बारे में भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
2 of 5
थंगलान
- फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official
'थंगलान' के निर्माता स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि टीम 2 अगस्त 2024 को चेन्नई में एक भव्य ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है, जो फिल्म की रिलीज के करीब है। इस कार्यक्रम में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के मौजूद रहने की उम्मीद है। कार्यक्रम में शामिल अभिनेताओं और तकनीशियनों के भाषण भी शामिल होने की उम्मीद है।
3 of 5
थंगलान
- फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official
इसके साथ ही फिल्म ने सेंसर की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म की शूटिंग चेन्नई, आंध्र प्रदेश, मदुरै और कर्नाटक सहित विभिन्न स्थानों पर की गई है। 'थंगलान' तमिल, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 15 अगस्त को रिलीज होगी। पीरियड एक्शन ड्रामा कही जाने वाली 'थंगलान' में विक्रम मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन फिल्म निर्माता रंजीत ने किया है। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। संगीतकार जीवी प्रकाश फिल्म के लिए स्कोरिंग कर रहे हैं।
'थंगलान' का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और यह पहली बार है कि जीवी प्रकाश निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'थंगलान' ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान सेट की गई एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म आदिवासियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक ब्रिटिश अधिकारी कोलार गोल्ड फील्ड्स में सोना खोजने के लिए बुलाता है। फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स के पास है।
नीलम प्रोडक्शंस के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही 2डी और 3डी दोनों प्रारूपों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी रिलीज की तारीख से निर्माताओं की ओर से पर्दा उठना बाकी है। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।