{"_id":"66ee620b48dee14724015b53","slug":"the-buckingham-murders-star-kareena-kapoor-says-an-actor-should-be-able-to-choose-different-roles-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: 'किरदार ऑक्सीजन टैंक की तरह काम करता है', इंडस्ट्री में 25 साल के सफर को याद कर बोलीं बेबो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: 'किरदार ऑक्सीजन टैंक की तरह काम करता है', इंडस्ट्री में 25 साल के सफर को याद कर बोलीं बेबो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर भी काफी चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री की फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। करीना ने कम उम्र में ही कई सारी भूमिकाएं करने की चुनौती को भी अपनाया था। अब अभिनेत्री ने इस पर खुलकर बात की है।
Trending Videos
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर के करियर में फिल्म चमेली सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। एक इवेंट में, अभिनेत्री ने इस फिल्म के बारे में याद करते हुए कहा कि उन्होंने 22 साल की उम्र में यह फिल्म की थी, जब सभी को लगा कि वह यह भूमिका नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान का 'द बकिंघम मर्डर्स' से नया लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने कहा, "जब मैं 22 साल की थी। तब मैंने चमेली की थी और लोगों को लगा कि मैं यह भूमिका नहीं कर पाऊंगी, लेकिन यह बहुत अच्छी रही।" उन्होंने आगे कहा कि एक अभिनेत्री को अपने करियर में अलग-अलग भूमिकाएं चुनने का अधिकार होना चाहिए और अपने मामले को एक उदाहरण के रूप में लेते हुए, उन्होंने कहा कि वह अपने पूरे करियर में सिंघम फिल्म नहीं कर सकती थीं, हालांकि, उन्हें मौका मिला।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई
करीना ने कहा, "आप भी चीजों को अलग तरीके से करना चाहते हैं। हम 25 साल तक एक ही फिल्म में काम नहीं कर सकते।" करीना ने कहा कि मेरे लिए अलग-अलग भूमिकाएं चुनना ऑक्सीजन टैंक की तरह काम करता है जो काफी मदद करता है।"
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर अपनी किताब के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब उन्होंने फिल्म 'चमेली' की थी, तब वह केवल 22 वर्ष की थीं और सभी को लगा कि वह इस भूमिका को नहीं निभा पाएंगी। अभिनेत्री ने कहा, "उस समय, फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि मेरे करियर में इस उम्र में, विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं करना महत्वपूर्ण है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X