फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, शर्तिया पता नहीं होगी दादा-दादी के प्रेम वाली ये बात

Mon, 02 Mar 2020 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Mar 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
These are 10 unheard stories of Tiger Shroff, know his grandparents love story
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

टाइगर श्रॉफ 2 फरवरी 2020 को 30 वर्ष के हो रहे हैं। फिल्म जगत में वह एक एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। बचपन से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे टाइगर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सार्वजनिक नहीं करते हैं।



इस वजह से लोगों को उनके बारे में बहुत कम बातें ही पता हैं। लेकिन मशहूर कलाकार होने की वजह से कुछ राज तो लोगों को पता ही चल जाती हैं। आज हम आपको टाइगर श्रॉफ से जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जिनमें से बहुत कुछ आपको निश्चित तौर पर पता नहीं होगी। 

These are 10 unheard stories of Tiger Shroff, know his grandparents love story
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

टाइगर नहीं है असल नाम

टाइगर श्रॉफ का असल नाम टाइगर नहीं है। आपको यह सुनकर ताज्जुब होगा कि उनका असल नाम जय हेमंत श्रॉफ है। उनके पिता जैकी श्रॉफ के अनुसार बचपन से ही टाइगर सभी चीजों को दांतों से काटने का प्रयास किया करते थे।

बस बेटे की यह चुलबुली आदत देखकर उन्हें टाइगर कह कर संबोधित किया जाने लगा। आज वह पूरे देश में टाइगर के नाम से ही फेमस हैं। इंडस्ट्री में वह जिस तरह का किरदार निभाते हैं और फिल्मों का चयन करते हैं उससे उनका नाम एकदम सटीक बैठता है।  

These are 10 unheard stories of Tiger Shroff, know his grandparents love story
Tiger Shroff - फोटो : file photo

मिलीजुली विरासत

यह रोचक तथ्य बहुत ही कम लोगों को पता है कि टाइगर श्रॉफ एक मिलीजुली विरासत से आते हैं। उनकी मां के दादा एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त थे जिन्होंने बेल्जियम की एक महिला से शादी की थी जिनका नाम क्लाउड मैरी डे केवी था।

वहीं पैतृक दादा काकूलाल हरिलाला श्रॉफ गुजरात के एक ज्योतिषी थे जिन्होंने शिंजियांग में एक तुर्की महिला अमृता से शादी की जो एक उइगुर मुस्लिम थीं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
These are 10 unheard stories of Tiger Shroff, know his grandparents love story
Tiger Shroff

मार्शल आर्ट के प्रति अधिक रुझान

शुरुआती दौर में टाइगर ने कभी यह निश्चित नहीं किया था कि वह अभिनय में ही अपना करियर बनाएंगे। बल्कि खेल और मार्शल आर्ट्स और डांस में उनका मन अधिक लगता था। उन्होंने चार साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

एक अभिनेता होने के बावजूद वह जबरदस्त स्टंट्स इसी वजह से कर लेते हैं।  इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत हैं। वह एक अच्छे डांसर भी हैं। वह माइकल जैक्शन के बहुत बड़े फैन हैं। स्टंट के साथ साथ उन्होंने अपनी फिल्मों में अपने डांस का जौहर भी दिखाया है। सोशल मीडिया पर युवा टाइगर की फाइटिंग और डांस से जुड़ी वीडियोज भी देखना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
These are 10 unheard stories of Tiger Shroff, know his grandparents love story
tiger shroff

सुभाष घई ने पैदा होते ही थमाया साइनिंग अमाउंट

टाइगर श्रॉफ के पैदा होते ही फिल्मकार सुभाष घई ने टाइगर का साइनिंग अमाउंट उनके पिता जैकी श्रॉफ दे दिया था। दोनों साथ में काम कब करेंगे इस सवाल पर टाइगर कह भी चुके हैं कि वह तो कब से तैयार हैं। टाइगर के अनुसार अगर सुभाष घई  भविष्य में उन्हें फिल्म ऑफर करते हैं तो वह बेशक उस फिल्म के लिए हां कहेंगे।

उन्होंने साथ काम करके उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।   गौरतलब है कि सुभाष गई और जैकी श्रॉफ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है। इस सूरत में अगर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर के साथ भी कोई फिल्म बनाते हैं तो यह काफी दिलचस्प होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed