फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies on Journalism: पत्रकारिता पर बनी इन फिल्मों ने बटोरी वाहवाही, एक तो टीवी पर आज भी है हिट

Tue, 07 May 2024 04:05 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 07 May 2024 04:05 PM IST
सार

पत्रकारिता हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है। इसे समाज का आईना भी कहा जाता है। सिनेमा और पत्रकारिता का बहुत गहरा नाता रहा है। 

विज्ञापन
These five Bollywood films are based on journalism including Chandu Champion actor Kartik Aryan movie Dhamaka
पत्रकारों पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

पत्रकारिता हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है। इसे समाज का आईना भी कहा जाता है। सिनेमा और पत्रकारिता का बहुत गहरा नाता रहा है। किसी भी फिल्म का प्रमोशन करने में मीडिया एक अहम भूमिका निभाती है। इसके द्वारा फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्म के लिए हाइप बनाने में मदद मिलती है। फिल्म के बारे में जितनी ज्यादा जानकारी लोगों तक पहुंचेगी, उतना ही फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा। आपने सितारों को अक्सर न्यूज चैनल्स में अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते देखा होगा, लेकिन कुछ ऐसे मौके भी रहे जहां सितारों ने पर्दे पर पत्रकार की किरदार निभा कर वाहवाही बटोरी। आज हम इस लेख में उन फिल्मों जिक्र करेंगे, जिनमें फिल्म के मुख्य किरदारों ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई। 


Alia Bhatt: आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर दिल हार बैठीं जान्हवी-अनन्या, सासु मां नीतू ने भी की बहू की तारीफ

These five Bollywood films are based on journalism including Chandu Champion actor Kartik Aryan movie Dhamaka
फिल्म 'धमाका' - फोटो : सोशल मीडिया

'धमाका'
'धमाका' फिल्म, पत्रकार के किरदार को लेकर बनी सबसे नवीनतम फिल्मों में से एक है। इसमें 'चंदू चैंपियन' अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। राम माधवानी ने फिल्म को निर्देशित किया था। फिल्म में कार्तिक के अलावा मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष, विकास कुमार आदि भी केंद्रीय किरदारों में नजर आए थे। फिल्म में कार्तिक का किरदार मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का लाइव ब्रॉडकास्ट कवर करता है। इस हमले के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।  

8 AM Metro: सैयामी खेर और गुलशन देवैया की फिल्म को अब जाकर मिला ओटीटी खरीदार, जानिए कितने खुश हैं दोनों

 

These five Bollywood films are based on journalism including Chandu Champion actor Kartik Aryan movie Dhamaka
फिल्म नायक का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

'नायक'
साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभाया था, जिसे मुख्यमंत्री का इंटरव्यू करने का मौका मिलता है। इसके बाद वह मुख्यमंत्री से काफी तीखे सवाल करता है। जिससे फिल्म में घटनाक्रम काफी तेजी से बदलता है और अनिल के किरदार को एक  दिन का मुख्यमंत्री बना दिया जाता है। इस एक दिन के कार्यकाल में वह काफी अच्छे काम करता है, जिसके बाद जनता उसे वास्तविक मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगती है। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था। फिल्म रिलीज के बाद टीवी पर काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। यह फिल्म आज भी टीवी पर  बड़े चाव से देखी जाती है। 

Anupam Kher: रत्ना पाठक ने एक्टिंग स्कूल को बताया दुकान, अनुपम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इंसान कड़वाहट में'.

विज्ञापन
विज्ञापन
These five Bollywood films are based on journalism including Chandu Champion actor Kartik Aryan movie Dhamaka
फिल्म-'नो वन किल्ड जेसिका' - फोटो : सोशल मीडिया

'नो वन किल्ड जेसिका' 
यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजुकमार गुप्ता ने किया था। फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी मुख्य किरदारों में नजर आई थीं। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। वहीं, विद्या बालन ने जेसिका की बहन सबरीना का किरदार अदा किया था। फिल्म में जेसिका की हत्या कर दी जाती है। जिसके बाद पत्रकार बनीं रानी मुखर्जी उसके हत्यारों के खिलाफ सबूत जुटाने में सबरीना की मदद करती हैं। फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। 

Jolly LLB 3: कानूनी मुसीबत में घिरी 'जॉली एलएलबी 3', फिल्म के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत?

विज्ञापन
These five Bollywood films are based on journalism including Chandu Champion actor Kartik Aryan movie Dhamaka
फिल्म- 'रण' - फोटो : सोशल मीडिया

'रण' 
मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में 'कल्कि 2898 ए.डी.' अभिनेता अमिताभ बच्चन, किच्चा सुदीप, रितेश देशमुख,परेश रावल आदि कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म समाचार चैनलों और राजनीतिक पार्टियों की गठजोड़ पर आधारित थी। फिल्म में अमिताभ का किरदार एक प्रतिष्ठित और नैतिक पत्रकार है, जो साफ-सुथरी पत्रकारिता करने के कारण काफी घाटे में है। वहीं, एक दूसरा चैनल भ्रष्ट तरीके से काम कर लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है। 

Shruti Haasan: बीच राह में श्रुति हसन को छोड़नी पड़ी गाड़ी, फिर ऐसे पहुंची शूट पर, साझा किया वीडियो

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed