फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies: बॉक्स ऑफिस की रौनक वापस ला सकती हैं ये फिल्में, जून में देंगी सिनेमाघरों में दस्तक

Mon, 03 Jun 2024 12:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
These Movies may earns well on Box Office Munjya Bad Boys ride or Die chandu champion kalki 2898 AD
जून में रिलीज होने जा रही फिल्में - फोटो : अमर उजाला

जनवरी में फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 57.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद रिलीज हुई फाइटर ने टिकट खिड़की पर 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। फरवरी में टिकट खिड़की पर  फिल्मों की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई। हालांकि, मार्च में सिनेमाघरों में लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में शैतान ने कामयाबी हासिल की, लेकिन अप्रैल महीने में बड़े मियां छोटे मियां और मैदान टिकट खिड़की पर ढेर हो गई। उसी समय से बॉक्स ऑफिस पर रौनक कहीं खो सी गई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जून के महीने में एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस की रौनक वापस आ सकती है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस महीने बंपर कमाई कर सकती हैं...


Salman Khan: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सलमान खान पर हमले की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार

These Movies may earns well on Box Office Munjya Bad Boys ride or Die chandu champion kalki 2898 AD
मुंज्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंज्या

मुंज्या हिंदी भाषा में रिलीज होने जा रही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के अंतर्गत किया गया है। इसमें शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जो लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहा है। माना जा रहा है कि 7 जून को रिलीज होने जा रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

These Movies may earns well on Box Office Munjya Bad Boys ride or Die chandu champion kalki 2898 AD
बैड बॉयज राइड ऑर डाई - फोटो : इंस्टाग्राम
बैड बॉयज राइड ऑर डाई

इस लिस्ट में हॉलीवुड फिल्म बैड बॉय राइड ऑर डाई भी है। फिल्म में विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन एडिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है। यह फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूल रूप से अंग्रेजी भाषा में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर धमाल मचाने का दम रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies may earns well on Box Office Munjya Bad Boys ride or Die chandu champion kalki 2898 AD
चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
चंदू चैंपियन

फिल्म चंदू चैंपियन का इंतजार कार्तिक आर्यन के फैंस को लंबे समय से है। इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है, जो कि फिल्म के ट्रेलर में भी साफ नजर आता है। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई करने का पूरा दम रखती है। 

विज्ञापन
These Movies may earns well on Box Office Munjya Bad Boys ride or Die chandu champion kalki 2898 AD
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। 27 जून को रिलीज होने जा रही है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Fateh: सोनू सूद के निर्देशन में नसीरुद्दीन करेंगे काम, अभिनेता ने इन पलों को बताया बेहद खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed