सब्सक्राइब करें

OG VS Jolly LLB 3: ‘ओजी’ की गिरी कमाई, तो ‘जॉली एलएलबी 3’ का बढ़ा कलेक्शन; जानें शनिवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 09:39 PM IST
सार

OG VS Jolly LLB 3 Box Office: आज शनिवार के दिन भी पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में बढ़त हासिल हुई है। जानें कलेक्शन।

विज्ञापन
They call him og and jolly llb 3 box office collection also know their total earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। हालांकि, अब फिल्म के कलेक्शन में आए दिन गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा 'जॉली एलएलबी 3' के लिए शनिवार का दिन कमाई के मामले में शुभ होता नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं आखिर अभी तक दोनों फिल्मों के लिए कैसा रहा आज का दिन।

Trending Videos
They call him og and jolly llb 3 box office collection also know their total earning
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

दे कॉल हिम ओजी
साउथ अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 63.75 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन मे कभी जादुई उछाल देखने को नहीं मिला। फिल्म ने आज शनिवार को ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 2.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने शुक्रवार को 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि 'ओजी' को वीकएंड का फायदा मिलती नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
They call him og and jolly llb 3 box office collection also know their total earning
दे कॉल हिम ओजी का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या रही फिल्म की कुल कमाई?
'दे कॉल हिम ओजी' की कहानी दर्शकों को प्रभावित कर रही है। फिल्म ने अभी तक 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 176.71 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के बारे में बात की जाए, तो इसमें बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में हैं। पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, श्रिया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अहम रोल में हैं।

They call him og and jolly llb 3 box office collection also know their total earning
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी 3' को थिएटर्स में रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकएंड का भी जबरदस्त फायदा उठाया था। वहीं फिल्म ने आज शनिवार को अभी तक 1.57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि इसने शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। यह बता रहा है कि फिल्म के कलेक्शन बीते दिन के मुकाबले बढ़त हासिल हुई है।

विज्ञापन
They call him og and jolly llb 3 box office collection also know their total earning
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जानिए कुल कलेक्शन
'जॉली एलएलबी 3' की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 16 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 105.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा  सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed