Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
OTT Release This Week Movies Web Series Fear Street Prom Queen Abhilasham Hunt Air Force Elite Thunderbirds
{"_id":"682f6bae1c09cd03cd0a8499","slug":"this-weekend-ott-release-from-fear-street-prom-queen-to-abhilasham-watch-these-movies-and-web-series-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT This Week: घर बैठकर मनाइये वीकेंड, ‘फियर स्ट्रीट’ से ‘अभिलाषम’ तक; ओटीटी पर देखिए ये फिल्में और सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT This Week: घर बैठकर मनाइये वीकेंड, ‘फियर स्ट्रीट’ से ‘अभिलाषम’ तक; ओटीटी पर देखिए ये फिल्में और सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 23 May 2025 09:23 AM IST
सार
OTT Release This Week Web Series and Movies: फैमिली के साथ घर बैठकर वीकेंड का मजा लेना चाहते हैं तो देखिए ओटीटी पर इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं फिल्में और सीरीज।
हफ्ते भर काम करने के बाद हर कोई वीकेंड का इंतजार करता है। हफ्ते के आखिरी दो दिनों को लोग अपने-अपने तरीके से एंजॉय करना चाहते हैं। अब अगर आप इस वीकेंड घर बैठ कर एंजॉय करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एंटरटेनमेंट की फुल डोज मौजूद है। जानते हैं इस वीकेंड ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
2 of 6
फियर स्ट्रीट प्रॉम क्वीन
- फोटो : एक्स@netflix
फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन (Fear Street: Prom Queen)
‘द प्रॉम क्वीन’ नाम की किताब पर आधारित फियर स्ट्रीट एक हॉरर स्लेशर फिल्म है। कहानी शैडीसाइड हाई स्कूल की लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रॉम क्वीन का टाइटल जीतने के लिए एक-दूसरे से कंपटीश करती हैं। लेकिन इसी बीच कुछ डरावनी और खौफनाक घटनाएं शुरू हो जाती हैं। इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। यह शुक्रवार 23 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
3 of 6
हंट
- फोटो : सोशल मीडिया
हंट (Hunt)
हंट भी एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हॉरर और मर्डर मिस्ट्री का कॉकटेल देखने को मिलेगा। फिल्म एक फॉरेंसिक डॉक्टर की कहानी दिखाई गई है, जो गायब हुई एनेस्थीसिया स्टूडेंट के कंकाल के अवशेषों के रहस्य को सुलझाती है। हंट 23 मई से मनोरमा मैक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अभिलाषम
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिलाषम (Abhilasham)
प्राइम वीडियो पर एक रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है अभिलाषम। यह एक मलयालम फिल्म है, जिसमें सैजू कुरुप और तन्वी राम अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म आज यानी कि शुक्रवार 23 मई से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 6
एयर फोर्स एलीट: थंडरबर्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
एयर फोर्स एलीट: थंडरबर्ड्स (Air Force Elite: Thunderbirds)
यह एक डॉक्यूमेंट्री है जो अमेरिका की मशहूर एयर डेमो स्क्वाड्रन ‘थंडरबर्ड्स’ के काम और जीवन को दिखाती है। इसमें उन पायलट्स की झलक मिलती है जो देशभर में हवाई शो करते हैं और मुश्किल मिशनों को अंजाम देते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज 23 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।