फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ott Release This Week: ‘भूल चूक माफ’ से ‘हाउसफुल 5’ तक, इस वीकेंड थिएटर हो या OTT मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

Fri, 06 Jun 2025 08:54 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jun 2025 08:54 AM IST
सार

New Release On This Weekend: अगर आप जून की छुट्टियों में वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का प्लान कर रहे हैं, तो इस वीकेंड सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक कई फिल्में और वेब सीरीज आपके मनोरंजन के लिए मौजूद हैं। यहां जानिए पूरी लिस्ट।

विज्ञापन
This Weekend Release From Bhool Chuk Maaf To Housefull 5 Thug Life Chhal Kapat Straw Jaat Theater To Ott
भूल चूक माफ और हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

जून का महीना छुट्टियों का महीना माना जाता है। ऐसे में लोग छुट्टियों में एंटरटेनमेंट की तलाश भी करते हैं। जून महीने का पहला हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा है। अब वीकेंड पर भी कई फिल्में और वेब सीरीज आपके मनोरंजन के लिए तैयार हैं।

This Weekend Release From Bhool Chuk Maaf To Housefull 5 Thug Life Chhal Kapat Straw Jaat Theater To Ott
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिक गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अभी सिनेमाघरों में चल रही है। लेकिन फिल्म अब इस शुक्रवार यानी कि आज से ही ओटीटी पर भी आ गई है। ‘भूल चूक माफ’ 6 जून से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। भूल चूक माफ अब ऐसी फिल्म बन गई है, जो सिनेमाघरों में लगी होने के साथ-साथ ओटीटी पर भी उपलब्ध है।

This Weekend Release From Bhool Chuk Maaf To Housefull 5 Thug Life Chhal Kapat Straw Jaat Theater To Ott
छल कपट - फोटो : सोशल मीडिया

छल कपट: द डिसेप्शन
6 जून यानी आज से ही जी5 पर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘छल कपट: द डिसेप्शन’ रिलीज हो रही है। इसमें अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर  इंस्पेक्टर देविका के किरदार में नजर आ रही हैं। जो बुरहानपुर में एक शादी के दौरान हुई हत्या की जांच करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Weekend Release From Bhool Chuk Maaf To Housefull 5 Thug Life Chhal Kapat Straw Jaat Theater To Ott
मर्सी फॉर नन - फोटो : सोशल मीडिया

मर्सी फॉर नन
कोरियन थ्रिलर सीरीज ‘मर्सी फॉर नन’ भी आज यानी 6 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। सीरीज की कहानी एक पूर्व गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई की हत्या के बाद बदला लेने के लिए अंडरवर्ल्ड में लौटता है।

विज्ञापन
This Weekend Release From Bhool Chuk Maaf To Housefull 5 Thug Life Chhal Kapat Straw Jaat Theater To Ott
के ओ - फोटो : आईएमडीबी

के ओ
नेटफ्लिक्स पर ही 6 जून से फ्रेंच क्राइम-ड्रामा के ओ स्ट्रीम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed