फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने मारी 400 करोड़ के क्लब में एंट्री, आखिरी दिन गिन रहीं ये फिल्में

Fri, 05 Jul 2024 11:39 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 05 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' के आते ही अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। इस फिल्म से पहले सिनेमाघरों में 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' लगी हुई है। दोनों फिल्में टिके रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya And Chandu Champion Film Total Earnings
कल्कि 2898 एडी,चंदू चैंपियन और मुंजा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा देखने को मिल रहा है। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने एक हफ्ते में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के आने से सिनेमाघरों में लंबे समय बाद दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 'कल्कि 2898 एडी' के आते ही अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। इस फिल्म से पहले सिनेमाघरों में 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' लगी हुई है। दोनों फिल्में टिके रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...

Thursday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya And Chandu Champion Film Total Earnings
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की ओर से फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में चार सौ करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने अहम भूमिकाएं निभाई है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 95.3 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली थी।

Thursday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya And Chandu Champion Film Total Earnings
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' ने भारत में पहले शुक्रवार को फिल्म ने 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, वीकएंड पर यानी कि शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और 64.5 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए पहले शनिवार को 64.5 करोड़ और रविवार को 88.2 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने गुरुवार को यानी कि आठवें दिन 22.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 414.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya And Chandu Champion Film Total Earnings
मुंजा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंजा

शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म मुंजा दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि वक्त के साथ फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने गुरुवार को यानी कि 28वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक कुल 97 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya And Chandu Champion Film Total Earnings
चंदू चैंपियन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की जीवनी को दर्शाती है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अभिनय की खूब सराहना हुई इसके बाद भी कमाई के मामले में ये असफल साबित हुई है। चंदू चैंपियन ने 21वें दिन 37 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 60.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Justin Bieber: मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर, हुआ जोरदार स्वागत, अंबानियों के संगीत कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed