Tiger Shroff: डेंगू से उबरे टाइगर श्रॉफ की हालत देखकर रो पड़ीं मां, उतरा चेहरा बिखरे बाल; देखें एक्टर का हाल
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने डेंगू बुखार से उबरने के बाद अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है। अभिनेता ने ठीक होने के एक दिन बाद की तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर उनकी मां की आंखों में आंसू आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए तबीयत के बारे में बताया। इस फोटो में वह काफी पतले लग रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "डेंगू बुखार से ठीक होने के एक दिन बाद मैंने यह तस्वीर ली।" इसके बाद उनके प्रशंसकों ने चिंता दिखानी शुरू कर दी और उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दी।
टाइगर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिन्होंने उनके लचीलेपन पर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा, ‘एक्शन हीरो ऑन द स्पॉट’, जबकि दूसरे ने कहा, ‘आपका दिल स्वस्थ रहे।’ तीसरे ने कहा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ टाइगर।’
टाइगर की पोस्ट पर उनकी मां ने रोने वाली इमोजी पोस्ट की। उन्होंने अपने बेटे की इस हालत पर दुख जताया। वहीं, टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी टाइगर को अपना ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “ध्यान रखें”
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह ‘बागी 4’ के लिए कमर कस रहे हैं। नवंबर में निर्माताओं ने इसका पोस्टर भी जारी किया था। फिल्म में संजय दत्त भी हैं और यह 5 सितंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। 'बागी 4' का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्माता ए हर्ष करेंगे, जो उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन बैनर तले किया है।