Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tigmanshu Dhulia talks about shahrukh khan humble nature he used to sleep on the floor of bus during dil se
{"_id":"66ee2e0edb8b53b63b0cef5d","slug":"tigmanshu-dhulia-talks-about-shahrukh-khan-humble-nature-he-used-to-sleep-on-the-floor-of-bus-during-dil-se-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु धूलिया ने ताजा की 'दिल से' फिल्म की यादें, बस के फर्श पर सोते थे शाहरुख खान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु धूलिया ने ताजा की 'दिल से' फिल्म की यादें, बस के फर्श पर सोते थे शाहरुख खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:53 AM IST
सार
दिग्गज फिल्म निर्देशक, लेखक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने पिछली बार जीरो फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया था। उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। 2018 में आई इस फिल्म से कई साल पहले भी दोनों ने साथ काम किया था। एक हालिया साक्षात्कार में तिग्मांशु धूलिया ने उन्हीं दिनों की यादों को ताजा करते हुए कई दिलचस्प बातें बताई।
दिग्गज फिल्म निर्देशक, लेखक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने पिछली बार जीरो फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया था। उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। 2018 में आई इस फिल्म से कई साल पहले भी दोनों ने साथ काम किया था। एक हालिया साक्षात्कार में तिग्मांशु धूलिया ने उन्हीं दिनों की यादों को ताजा करते हुए कई दिलचस्प बातें बताई।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
तिग्मांशु धूलिया और शाहरुख खान ने दिल से फिल्म में साथ काम किया था। तिग्मांशु ने फिल्म के डायलॉग लिखे थे। उन्होंने शाहरुख के विनम्र स्वभाव पर बात करते हुए कहा कि वो लंच के दौरान बस के फ्लोर पर ही आधे घंटे के लिए सो जाते थे। वैनिटी वैन की सुविधा नहीं थी। फिल्म के निर्देशक मणि रत्नम के साथ फिल्म की टीम बस में यात्रा करती रहती थी और मणि चलते-चलते ही तय करते थे कि उन्हें कहां शूट करना है।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
तिग्मांशु ने मैशेबल इंडिया को दिए साक्षात्कार में बताया कि लद्दाख में फिल्म की शूटिंग की जा रही थी और उस वक्त शाहरुख स्टार बन चुके थे। उन्होंने बताया कि फिल्म के क्रू सदस्यों का सामान बस में रखा होता था, जिसके चलते उन्हें कई बार अंदर-बाहर जाना पड़ता था और शाहरुख बस के फर्श पर सो रहे होते थे। उन्होंने कभी भी आपत्ति नहीं जताई और ना कभी ये कहा कि वो सो रहे हैं तो कोई बस में आना-जाना ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
दिल से फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। इसी फिल्म से प्रीति जिंटा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दोनों के अलावा रघुबीर यादव, संजय मिश्रा, जोहरा सहगल, मीता वशिष्ठ और अरुंधति रॉय समेत कई कलाकारों ने भी अभिनय किया था।
गैंग्स ऑफ वासेपुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @nfaiofficial
तिग्मांशु की बात करें तो उन्होंने हासिल, चरस, साहेब बीवी और गैंगस्टर, शागिर्द, पान सिंह तोमर, बुलेट राजा, साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स, राग देश, मिलन टॉकीज और यारा का निर्देशन किया है। गैंग्स ऑफ वासेपुर में उन्होंने रामाधीर सिंह की भूमिका अदा की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।