प्यार और तकरार किसी भी रिश्ते के दो पहलू हैं। जहां प्यार होता है, वहां तकरार भी होता ही रहता है। हालांकि, प्यार एक ऐसा एहसास है, जो कभी भी किसी को कहीं भी हो सकता है। कुछ लोगों को यह प्यार शादी के बाद मिलता है, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं से जूझना पड़ता है। ऐसा ही हाल कुछ पॉपुलर साउथ सितारों का भी रह चुका है, जो शादीशुदा होने के बाद दूसरी महिला के प्यार में पड़ गए, और इनके रिश्ते की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए इन स्टार्स और इनके प्यार के नाम पर गौर फरमा लेते हैं-
Celebs: शादीशुदा होते हुए इन साउथ सितारों ने लड़ाए इश्क के पेंच, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बटोरीं सुर्खियां
साउथ के कुछ पॉपुलर सितारे ऐसे हैं, जिन्हें शादी के बाद किसी और से प्यार हुआ। इन सेलेब्स ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने वाले सितारों की लिस्ट में पहला नाम साउथ सुपरस्टार धनुष का है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष ने ऐश्वर्या राय को दूसरी हसीना के साथ धोखा दिया था। जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या के साथ शादीशुदा होते हुए धनुष, श्रुति हासन को डेट कर रहे थे। धनुष और श्रुति हासन ने तीन फिल्मों में साथ काम किया था, जिसे एक्टर की पत्नी ऐश्वर्या के जरिए ही डायरेक्ट किया गया था। धनुष और ऐश्वर्या तलाक ले चुके हैं। हालांकि, अब तक इनके तलाक की वजह सामने नहीं आ सकी है।
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने 11 जून, 1992 को अमला से दूसरी शादी की थी। अमला से उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अखिल है। दोनों के रिश्ते में सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन समय के साथ नागार्जुन की फीलिंग्स में बदलाव आया। नागार्जुन, बॉलीवुड हसीना तब्बू के प्यार में गिरफ्तार हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने एक-दूजे को सीक्रेटली 10 वर्ष तक डेट किया था।
Nargis Fakhri: सीन की डिमांड पर न्यूड होंगी नरगिस फाखरी? ओटीटी डेब्यू से पहले एक्ट्रेस का बड़ा बयान
बेहतरीन डांसर और शानदार एक्टर प्रभुदेवा की पहली शादी वर्ष 1995 में लता से हुई थी। दोनों का रिश्ता वर्ष 2011 तक चला था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादीशुदा होते हुए प्रभुदेवा, साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को डेट कर रहे थे। यही कारण रहा कि लता ने एक्टर से तलाक ले लिया। प्रभुदेवा को भारत का 'माइकल जैक्सन' कहा जाता है। अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए प्रभुदेवा दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। प्रभुदेवा अपने अब तक के करियर में तकरीबन 100 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Swastika Mukherjee: अनुपम खेर पर स्वास्तिका मुखर्जी का कटाक्ष? रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका बनी वजह
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाले कमल हासन आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। एक्टर ने बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। पद्म भूषण से सम्मानित कमल हासन ने 60 वर्ष के फिल्मी करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, कमल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, सारिका से शादीशुदा होने के बाद भी उनका अफेयर एक्ट्रेस गौतमी से रहा। वहीं, जब सारिका को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने कमल से तलाक लेने का फैसला कर लिया।
Manny Coto Dies: एमी विजेता प्रोड्यूसर मैनी कोटो का 62 की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान