Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tripti Dimri was heartbroken after the flop of Laila Majnu Animal share her experience about working on OTT
{"_id":"65efde684890363182032ae8","slug":"tripti-dimri-was-heartbroken-after-the-flop-of-laila-majnu-animal-share-her-experience-about-working-on-ott-2024-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triptii Dimri: लैला मजनू के फ्लॉप होने के बाद टूट गई थी तृप्ति, ओटीटी पर काम करने को लेकर भी उठे थे सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Triptii Dimri: लैला मजनू के फ्लॉप होने के बाद टूट गई थी तृप्ति, ओटीटी पर काम करने को लेकर भी उठे थे सवाल
साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली 'एनिमल' ने तृप्ति डिमरी को स्टार बना दिया। स्क्रीन पर कम स्पेस मिलने के बावजूद तृप्ति ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। तृप्ति के अभिनय का जादू लोगों पर कुछ इस तरह चला कि वे नेशनल क्रश बन गईं। फिल्हाल तृप्ति अपनी इस सफलता का आनंद ले रही हैं। फैंस का अटेंशन अभिनेत्री को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उनकी फिल्म 'लैला मजनू' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और वे पूरी तरह से टूट गई थीं। इसका खुलासा खुद तृप्ति ने एक साक्षात्कार में किया।
2 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में तृप्ति ने बताया कि उन्हें अपनी फिल्म लैला मजनू से काफी उम्मीदे थीं, उन्हें लगा था कि फिल्म हिट होगी और लोग उन्हें पहचानने लगेंगे, लेकिन यह फ्लॉप हो गई और दिल टूट गया। फिल्म में उनके साथ अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में थे। तृप्ति ने यह भी बताया कि जब फिल्म रिलीज होने वाली थी तो तृप्ति को लगा था कि वे अब बाहर नहीं निकल पाएंगी। यह फिल्म उन्हें स्टार बना देगा, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बहुत कम लोग इसे देखने गए।
3 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति ने कहा, 'लैला मजनू के फ्लॉप होने के बाद भी मुझे फिल्मों के ऑफर मिलें, लेकिन इनमें कुछ भी खास नहीं था। इसलिए मैंने खुद पर काम करना शुरू किया। कई वर्कशॉप में भाग लिया और खुद को संभाल पाई। इसके बाद मुझे फिल्म 'बुलबुल' मिली। हालांकि, इस दौरान बहुत से लोगों ने ओटीटी पर काम करने के मेरे फैसले पर सवाल भी उठाया था। क्योंकि उस समय ने भारत की सिर्फ 8 फिल्में रिलीज की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति ने कहा, 'उस दौरान मैंने कहा कि यह फिल्म मैं करूंगी, चाहे कुछ भी हो जाए। मुझे कहानी पसंद है। फिल्म में मुझे अपना किरदार भी बहुत पसंद है। यह फिल्म अच्छा कर सकती है मैं अब उन सब चीजों के बारे में नहीं सोच रही हूं। मैं बस ओटीटी फिल्म का अनुभव लेना चाह रही हूं। इसके बाद फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म ने मेरी लाइफ बदल दी।
Adah Sharma: हर बेटी को सीखने चाहिए आत्मरक्षा के कौशल, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ शहीदों को हमारा सलाम
विज्ञापन
5 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल तृप्ति डिमरी की कई फिल्में लाइन-अप है, जिससे वे एक बार दर्शकों पर अभिनय का जादू चलाएंगी। इसमें कार्तिक आर्यन और विद्या बालन स्टारर 'भूल भुलैया 3' भी शामिल है। इसके अलावा तृप्ति 'मेरे महबूब मेरे सनम' में विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।