{"_id":"67077d45ff9f73e17206063a","slug":"triptii-dimri-says-she-is-a-big-fan-of-bhool-bhulaiyaa-3-actor-kartik-aaryan-from-childhood-2024-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triptii Dimri: बचपन से ही कार्तिक आर्यन की प्रशंसक रही हैं तृप्ति डिमरी, अभिनेता का जवाब भी रहा शानदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Triptii Dimri: बचपन से ही कार्तिक आर्यन की प्रशंसक रही हैं तृप्ति डिमरी, अभिनेता का जवाब भी रहा शानदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:39 PM IST
सार
तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन लगातार जारी है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तृप्ति ने कहा कि वह बचपन से कार्तिक की प्रशंसक रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन लगातार जारी है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तृप्ति ने कहा कि वह बचपन से कार्तिक की प्रशंसक रही हैं।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया के निर्माताओं ने हाल ही में जयपुर में हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त भूल भुलैया 3 का ट्रेलर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के दौरान कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति सहित कई कलाकार और क्रू के सदस्य मौजूद थे। लॉन्च के दौरान, तृप्ति ने ऐसे प्रतिभाशाली सितारों के साथ काम करने के बारे में अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान तृप्ति ने फिल्म में अपने सह-कलाकार कार्तिक को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हुए बताया कि वह बचपन से ही उनकी प्रशंसक रही हैं।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति डिमरी ने कहा, "किसी भी अभिनेता के लिए इतनी बड़ी फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना बहुत बड़ी बात है। जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया तो मैं बहुत खुश थी। मैं हमेशा से अनीस सर की प्रशंसक रही हूं।" तृप्ति ने आगे कहा कि उन्होंने इस अनीस बज्मी की कई फिल्में देखी हैं। भूल भुलैया 3 में अपने सह-कलाकारों की तारीफ करते हुए तृप्ति ने कहा, "मैं हमेशा से राजपाल सर, विद्या मैम, माधुरी मैम, कार्तिक की प्रशंसक रही हूं। इन सभी के साथ काम करने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। मुझे इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया।" कार्तिक आर्यन की टांग खींचते हुए तृप्ति ने आगे कहा, “बचपन से मैं कार्तिक की फैन हूं।” इस दौरान कार्तिक ने भी तुरंत जवाब दिया, “मैं इनके बचपन से फिल्में देख रहा हूं।”
Rakul Preet Singh Birthday: रकुल प्रीत सिंह को पति जैकी ने दी जन्मदिन की खास बधाई, बोले- मेरी बीवी नंबर 1...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 इस साल 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से होगा, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। मुख्य कलाकारों के अलावा, भूल भुलैया 3 में संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर और राजेश शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को प्रशंसकों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बार फिल्म में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की जबर्दस्त क्लासिकल जुगलबंदी देखने को मिलेगी। भूल भुलैया 3 के अलावा तृप्ति डिमरी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी। 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Devara Part 2: देवरा पार्ट 2 में जान्हवी कपूर की एंट्री पक्की, किसी खास बॉलीवुड अभिनेता का होगा कैमियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।