फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trisha Krishnan: तृषा ने पूर्व अन्नाद्रमुक नेता पर किया मानहानि का मुकदमा, अपमानजनक टिप्पणी पर की कार्रवाई

Thu, 22 Feb 2024 05:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Feb 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Trisha Krishnan defamation case against former AIADMK Leader AV Raju took action on his derogatory remarks
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेत्री तृषा इन दिनों मेगास्टार चिरंजीवी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'विश्वंभरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री पूर्व एआईएडीएमके नेता एवी राजू के बयान को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल हाल ही में एवी राजू का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने तृषा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। वहीं अब अभिनेत्री तृषा ने अपने खिलाफ अपमानजनक बयान के बाद एवी राजू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Trisha Krishnan defamation case against former AIADMK Leader AV Raju took action on his derogatory remarks
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

तृषा ने आज गुरुवार, 22 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से बयान साझा किया। राजनेता पर भड़कने के कुछ दिनों बाद तृषा आज अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन डॉक्यूमेंट की तस्वीरें साझा कीं, जो उनकी कानूनी टीम ने राजू को भेजी थीं। दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में तृषा ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राजनेता की आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राजू ने दावा किया था कि तृषा को एक अन्य राजनेता ने एक रिसॉर्ट में बुलाया था और उन्हें 25 लाख रुपये दिए थे। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद राजनेता पर तृषा समेत साउथ सितारों का भी गुस्सा फूट पड़ा।


Shah Rukh Khan: विवेक वासवानी ने बताई शाहरुख-प्रियंका के रिश्ते की सच्चाई, बोले - बदनाम करने की नाकाम कोशिश

Trisha Krishnan defamation case against former AIADMK Leader AV Raju took action on his derogatory remarks
तृषा कृष्णन - फोटो : instagram

हालांकि, विवाद बढ़ने पर राजनेता ने तृषा ने माफी भी मांगी थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजनेता माफी मांगते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि उनके बयानों का गलत मतलब निकाला गया है और उनका इरादा तृषा को निशाना बनाने का नहीं था। उन्होंने आगे कहा था कि यदि उनकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसके लिए खेद है। हालांकि, उनकी माफी के बाद यह मामला शांत नहीं हुआ, बल्कि तृषा ने अब उनपर मानहानि का मुकदमा कर दिया है।
Indira Tiwari: अदा ने इंदिरा को बताया ‘बस्तर’ की रीयल हीरोइन, जर्मन पत्रिका की कवरगर्ल बन चुकी गंगूबाई की कमली

विज्ञापन
विज्ञापन
Trisha Krishnan defamation case against former AIADMK Leader AV Raju took action on his derogatory remarks
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

एवी राजू के अपमानजनक टिप्पणी की तृषा ने निंदा की थी। इससे पहले तृषा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्हें फटकार लगाई थी। उन्होंने लिखा था, 'घृणित इंसानों को बार-बार देखना घृणित है, जो ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। निश्चिंत रहें, आवश्यक और गंभीर कार्रवाई की जाएगी। अब से जो कुछ भी कहा और किया जाना है, वह मेरे कानूनी विभाग से होगा।'

विज्ञापन
Trisha Krishnan defamation case against former AIADMK Leader AV Raju took action on his derogatory remarks
'विश्वंभरा' - फोटो : Social media

इससे पहले तृषा पर 'लियो' के सह-कलाकार मंसूर अली खान ने भी अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने कहा था कि 'लियो' में काम करते हुए उन्हें ऐसा लगा कि तृषा के साथ उनका दुष्कर्म वाला सीन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके इस बयान पर कई सितारों ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। वहीं बात करें तृषा की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'ठग लाइफ','विदा मुयार्ची' और 'विश्वंभरा' में नजर आएंगी।
Shaitaan Trailer: माधवन ने अजय देवगन को बताया रियल लाइफ सिंघम, बोले, थाली में परोसकर दे दिया लीड रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed