फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dune 2: टिमोथी-जेंडाया की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, 'ड्यून: पार्ट 2' को लेकर दोनों सितारों ने किया दिलचस्प खुलासा

Thu, 22 Feb 2024 05:18 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Dune Part 2 Timothee Chalamet and Zendaya Comeback with the role of paul an Chani know details about movie
टिमोथी और जेंडाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'ड्यून' अपने दूसरे भाग के रिलीज के लिए तैयार है। साल 2021 में इस फिल्म ने छह अकादमी पुरस्कार अपने नाम किए थे, जिसके दूसरे भाग को लेकर दर्शक खूब उत्साहित हैं। निर्माता डेनिस विलेनयूवे की 'ड्यून: पार्ट 2' में टिमोथी चेलमेट, जेंडाया, रेबेका फर्ग्यूसन, जोश ब्रोलिन, ऑस्टिन बटलर, फ्लोरेंस पुग, डेव बतिस्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म फ्रैंक हर्बर्ट के चर्चित उपन्यास 'ड्यून' की कहानी पर आधारित है।

Dune Part 2 Timothee Chalamet and Zendaya Comeback with the role of paul an Chani know details about movie
जेंडाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री जेंडाया अपने 'चानी' के किरदार में फिर से नजर आएंगी, जो 'ड्यून' में अपने प्यार 'पॉल' के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। फिल्म पॉल का किरदार टिमोथी चेलमेट ने निभाया था। अब एक बार फिर दोनों सितारे इस फिल्म के दूसरे भाग फिर स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। एक साक्षात्कार में टिमोथी के साथ काम करने को लेकर  जेंडाया ने कहा, 'टिमोथी और मैं एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। वह मेरे भाई की तरह है, जैसे आप किसी को अच्छे से जानते हो और वो लंबे समय तक आपका दोस्त रहे'।

Dune Part 2 Timothee Chalamet and Zendaya Comeback with the role of paul an Chani know details about movie
जेंडाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, इस दौरान जेंडाया ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हमारी दोस्ती अंत तक जोश ब्रोलिन और जेवियर बार्डेम की तरह रहेगी, जो अब एक साथ बैठकर उन फिल्मों को याद करते हैं, जो उन्होंने साथ में की है। उनके अनुभवों को सुनना मजेदार होता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने कई बार मुश्किल समय भी साथ में बिताए, कई बार रेगिस्तान में लंबे दिन गुजारने पड़ते थे। हालांकि, इस दौरान हमने साथ में अच्छा समय बिताया और खूब मस्ती भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dune Part 2 Timothee Chalamet and Zendaya Comeback with the role of paul an Chani know details about movie
टिमोथी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, इस दौरान टिमोथी चेलमेट ने कहा, 'जेंडाया फिल्म के किरदार चानी की तरह ही कई मायनों में मजबूत है। 'ड्यून' में साथ काम करते हुए हमें कुछ दिन ही बीते थे, लेकिन इस दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारी दोस्ती ने पॉल और चानी के किरदार को अच्छी तरीके से निभाने में काफी मदद की। जेंडाया एक शानदार अभिनेत्री हैं, जिनके साथ काम करने का अनुभव भी काफी शानदार रहा'।
Indira Tiwari: अदा ने इंदिरा को बताया ‘बस्तर’ की रीयल हीरोइन, जर्मन पत्रिका की कवरगर्ल बन चुकी गंगूबाई की कमली

विज्ञापन
Dune Part 2 Timothee Chalamet and Zendaya Comeback with the role of paul an Chani know details about movie
टिमोथी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि 'ड्यून पार्ट 2' में पॉल उसके परिवार को खत्म वाले दुश्मनों का बदला लेगा, जिसमें उनके साथ चानी और फ्रीमैन मदद करेंगे। 'ड्यून: पार्ट 2' हिंदी और अंग्रेजी में  1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे एक दिन पहले 29 फरवरी को आई मैक्स सिनेमा में रिलीज किया जाएगा। 
Shah Rukh Khan: विवेक वासवानी ने बताई शाहरुख-प्रियंका के रिश्ते की सच्चाई, बोले - बदनाम करने की नाकाम कोशिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed