फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaitaan Trailer Launch: 'शैतान' ट्रेलर लांच इवेंट में दिखा सितारों का जलवा, अजय-ज्योतिका आए बॉसी लुक में नजर

Thu, 22 Feb 2024 04:05 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 22 Feb 2024 04:05 PM IST
सार


निर्देशक विकास बहल की फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर आज धांसु अंदाज में रिलीज किया गया है। इस मौके पर अजय देवगन, ज्योतिका, आर माधवन और जानकी बोदीवाला मौजूद दिखें।

विज्ञापन
Ajay Devgn R Madhavan and Jyotika were present at the trailer launch event of their upcoming film Shaitaan
अजय देवगन और आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ज्योतिका अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। 'शैतान' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक थ्रिलर हॉरर फिल्म है। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म 'शैतान' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर कौन-कौन से सितारे मौजूद रहें। 


 
Ajay Devgn R Madhavan and Jyotika were present at the trailer launch event of their upcoming film Shaitaan
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

बॉसी अवतार में शामिल हुए अजय देवगन 
निर्देशक विकास बहल की फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर आज धांसु अंदाज में रिलीज किया गया है। इस मौके पर अजय देवगन, ज्योतिका, आर माधवन और जानकी बोदीवाला मौजूद दिखें। काले रंग के जैकेट में अजय देवगन काफी हैंडसम दिख रहे थे। वहीं, फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे माधवन स्टाइलिश ओवरकोट में नजर आए।
Ajay Devgn R Madhavan and Jyotika were present at the trailer launch event of their upcoming film Shaitaan
ज्योतिका - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिका भी रहीं मौजूद 
फिल्म की लीडिंग अभिनेत्री ज्योतिका भी ट्रेलर रिलीज के दौरान स्टेज पर दिखीं। वे ब्लू रंग के शूट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। सोशल मीडिया पर अजय और ज्योतिका का यह लुक वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn R Madhavan and Jyotika were present at the trailer launch event of their upcoming film Shaitaan
अजय देवगन और आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
'शैतान' की कहानी  
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर को देखकर अब उनका उत्साह दोगुना हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि अजय देवगन की बेटी को किसी काली शक्ति ने अपने बस में कर लिया है। अजय देवगन और ज्योतिका उन्हीं काली शक्तियों से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लड़ते दिखाई देते हैं। आर  माधवन फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
Ajay Devgn R Madhavan and Jyotika were present at the trailer launch event of their upcoming film Shaitaan
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला

इस दिन होगी रिलीज 'शैतान'
'शैतान' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी डरावनी होने वाली है। ट्रेलर में आर माधवन के डायलॉग को सुनकर रूह कांप उठती है। विकास बहल की यह फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed