फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP This Week: एक बार फिर सूची में शीर्ष पर है 'अनुपमा', 'झनक' की रेटिंग में आई गिरावट

Thu, 10 Oct 2024 01:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 10 Oct 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
TRP This Week anupamaa on number 1 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at Number  2 know about other shows
भारतीय टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय दर्शकों के लिए टीवी मनोरंजन का बड़ा स्त्रोत है। दर्शकों को टीवी नियमित रूप से लगातार मनोरंजन प्रदान करता रहता है। लंबे समय तक शो से दर्शकों का साथ बना रहे, इसलिए शो के निर्माता भी दर्शकों को लुभाने के लिए लगातार अपने शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। टीवी की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का है, शो की टीआरपी ज्यादा आने का मतलब है कि दर्शकों द्वारा उस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) जारी कर दी है। एक बार फिर से अनुपमा ने सूची में बाजी मार ली है। वहीं, दूसरे स्थान पर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कब्जा जमाया हुआ है। आइए देखते हैं पूरी सूची।

TRP This Week anupamaa on number 1 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at Number  2 know about other shows
'अनुपमा'-'ये रिश्ता क्या कहलाता है' - फोटो : सोशल मीडिया

'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
'अनुपमा' शो लगातार दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना अभिनीत अनुपमा हमेशा टीआरपी चार्ट में शीर्ष पर बनी रही है। हालांकि, इस सप्ताह इसकी रेटिंग पिछले सप्ताह की तुलना में थोड़ी कम हुई है। इस सप्ताह शो की टीआरपी रेटिंग  2.3 है, जबिक पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 2.5 थी। इसके बावजूद ये शो अभी भी टॉप पर बना हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', जिसकी इस सप्ताह की रेटिंग 2.1 है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी वाले इस शो को भी फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

TRP This Week anupamaa on number 1 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at Number  2 know about other shows
झनक - फोटो : सोशल मीडिया

'झनक' 
हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा अभिनीत ये शो टीआरपी की सूची में तीसरे स्थान पर है। ये शो कुछ सप्ताह पहले टीआरपी की सूची में दूसरे नंबर पर था, लेकिन पिछले सप्ताह से इसकी रेटिंग में गिरावट आई है और अब ये शो  2.0 रेटिंग मिली है। हालांकि, शो में दोनों कलकारों की जुगलबंदी दर्शकों को पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP This Week anupamaa on number 1 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at Number  2 know about other shows
उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया

'उड़ने की आशा'
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का ये शो पिछले कुछ समय से लगातार गुम है किसी के प्यार में को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहा है। इस बार शो ने उसे पछाड़ कर  2.0  की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। शो में "सचिन-सैली" की जोड़ी फैंस को काफी अच्छी लग रही है। ये शो शुरु से ही टॉप 5 में बना हुआ है। 
The Day of Jackal Trailer: द डे ऑफ जैकल का ट्रेलर जारी, पुलिस अधिकारी बन लशाना लिंच ऐसे करेंगी हत्यारे की तलाश

विज्ञापन
TRP This Week anupamaa on number 1 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai at Number  2 know about other shows
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

'गुम है किसी के प्यार में' 
भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का शो गुम है किसी के प्यार में को 2.0 रेटिंग मिली है। रजत और सावी की ये कहानी वाला शो पिछले कुछ समय से टॉप 5 में बना हुआ है। शो की कहानी को 'ये है मोहब्बतें' से कॉपी किया गया है, जिस वजह से शो को लेकर दर्शकों का उत्साह ऊपर नीचे होता रहता है।
Akshay Kumar: इस महिला ऑटो चालक से मिलना चाहते थे अक्षय कुमार, दो महीने तक फोटो और नाम के सहारे की थी तलाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed