सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Collection: नहीं चला 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का जादू, जानें सातवें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 31 Dec 2025 07:51 PM IST
सार

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब एक हफ्ता होने वाला है। ऐसे में क्रिसमस और न्यू ईयर वीक भी फिल्म की नैया पार नहीं लगा पाए हैं।

विज्ञापन
tu meri main tera main tera tu meri box office collection day 7 kartik aaryan ananya panday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से ट्रेड को अच्छी उम्मीदें थीं। रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर, फेस्टिव रिलीज और यंग स्टारकास्ट के चलते माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाएगी, लेकिन रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही तस्वीर कुछ और ही नजर आने लगी। रणवीर सिंह की मेगाबजट फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती दिख रही है।

Trending Videos
tu meri main tera main tera tu meri box office collection day 7 kartik aaryan ananya panday
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कार्तिक-अनन्या की फिल्म ने किया निराश 
25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग जरूर ली, लेकिन इसके बाद कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जाता चला गया। शुरुआती दिन दर्शकों की भीड़ दिखी, मगर वीकडेज आते-आते फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। पहले हफ्ते के आंकड़े साफ तौर पर इशारा कर रहे हैं कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का वैसा फायदा नहीं मिला, जैसा मेकर्स को उम्मीद थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tu meri main tera main tera tu meri box office collection day 7 kartik aaryan ananya panday
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - फोटो : सोशल मीडिया
सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन 
ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, लेकिन इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन से ही गिरावट शुरू हो गई। वीकेंड पर थोड़ी संभलती दिखी फिल्म, मगर सोमवार आते-आते कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। छठे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की। वहीं अब सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 1.23 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब सिर्फ 28.23 करोड़ हुआ है।  
 
tu meri main tera main tera tu meri box office collection day 7 kartik aaryan ananya panday
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - फोटो : X
फिल्म की कहानी 
फिल्म की कहानी दोस्ती से शुरू होकर प्यार और फिर रिश्तों के उलझाव तक जाती है। कार्तिक आर्यन ने जहां चुलबुले अंदाज में अपने किरदार को निभाया है, वहीं अनन्या पांडे ने भी ग्लैमरस और इमोशनल शेड्स दिखाने की कोशिश की है। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे सीनियर कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने में नाकाम रही।
 
विज्ञापन
tu meri main tera main tera tu meri box office collection day 7 kartik aaryan ananya panday
धुरंधर - फोटो : एक्स
धुरंधर का लगातार बना है दबदबा 
दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का दबदबा लगातार बना हुआ है। दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हुई यह फिल्म चौथे हफ्ते में भी तगड़ी कमाई कर रही है। एक्शन और भव्यता से भरपूर इस फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस बल्कि वर्ल्डवाइड कमाई में भी नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। ऐसे में ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का संघर्ष और भी ज्यादा बढ़ गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed