😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Year Ender 2025 Viral Celebs Photos And Looks Of Shah Rukh Khan Met Gala Monalisa Alia Bhatt Cannes Deepika
{"_id":"6955119862114de473078ec0","slug":"year-ender-2025-viral-celebs-photos-and-looks-of-shah-rukh-khan-met-gala-monalisa-alia-bhatt-cannes-deepika-2025-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Photos 2025: शाहरुख-दिलजीत से लेकर आलिया और दुआ तक, इस साल चर्चा में रहीं एंटरटेनमेंट की ये तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Viral Photos 2025: शाहरुख-दिलजीत से लेकर आलिया और दुआ तक, इस साल चर्चा में रहीं एंटरटेनमेंट की ये तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:10 PM IST
सार
2025 Viral Photos & Looks: इस साल एंटरटेनमेंट जगत की कई फोटोज और लुक्स पूरे साल चर्चा में रहे। इनमें मेट गाला में शाहरुख खान के लुक से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का लुक शामिल हैं। इसके अलावा जानिए लिस्ट में और कौन-कौनसी तस्वीरें हैं शामिल…
विज्ञापन
1 of 9
2025 की वायरल तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2025 अब कुछ ही घंटों का बाकी रह गया है। जबकि 2026 नए साल के रूप में आने के लिए तैयार है। लेकिन जाने से पहले 2025 हमारे पीछे कई सारी यादें छोड़कर जा रहा है। इस साल मनोरंजन जगत से जुड़ी भी कई ऐसी फोटोज, लुक्स और कई ऐसे खास पल रहे, जिनकी काफी चर्चा हुई। ये तस्वीरें न सिर्फ सोशल मीडिया पर छाई रहीं, बल्कि हमेशा के लिए एक यादगार पल बन गईं। यहां देखते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरें और पल, जो 2025 को बना गए और भी खास…
Trending Videos
2 of 9
शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia
शाहरुख खान का मेट गाला का लुक
सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल पहली बार मेट गाला में पहुंचे थे। ऐसे में शाहरुख का मेट गाला लुक काफी चर्चाओं में रहा और 2025 के खास पलों में शामिल है। सब्यसाची द्वारा स्टाइल किए गए शाहरुख के लुक की पहली तस्वीर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वो ऑल ब्लैक लुक में दिखे थे। शाहरुख ने अपने लुक को ब्लैक पैंट, टीशर्ट और जैकेट से कंप्लीट किया। इस के साथ हैवी जूलरी कैरी की। इस लुक में उनके गले में लटका K अक्षय का लॉकेट चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia
दिलजीत दोसांझ का मेट गाला का महाराजा लुक
शाहरुख के अलावा सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का मेट गाला का लुक भी काफी चर्चाओं में रहा। कई लोगों को दिलजीत का लुक शाहरुख के लुक से भी ज्यादा पसंद आया। दिलजीत एकदम महाराजाओं के अंदाज में नजर आए थे। दिलजीत ने प्रबल गुरंग का डिजाइनर आउटफिट पहना था, जिसमें वो शाही पंजाबी लुक में नजर आए थे। इसे उन्होंने पगड़ी, पोशाक और जूलरी के साथ कंपलीट किया था।
4 of 9
रणवीर सिंह, दुआ और दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
दीपिका-रणवीर ने दिखाई बेटी दुआ की झलक
जिस दौर में कई सेलेब्स अपने बच्चों के फेस को रिवील करने से कतराते हैं, वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का फेस खुद रिवील किया था। इस साल दीवाली के मौके पर रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की पहली बार झलक साझा की थी। कपल ने दुआ के साथ अपनी तीन तस्वीरें साझा की थीं, इनमें दुआ और दीपिका रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रहे थे। जबकि रणवीर क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा और सदरी में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया का कान फिल्म फेस्टिवल का साड़ी लुक
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था। इस दौरान कान से आलिया के कई लुक वायरल हुए और चर्चा में रहे। लेकिन जिस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो था गुची की साड़ी वाला उनका लुक। आलिया ने गुची ब्रांड की गोल्डन कलर की नेट वाली साड़ी पहनी थी। उनका ये लुक काफी चर्चाओं में रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X