सब्सक्राइब करें

Tu Yaa Main Collection: क्या 'तू या मैं' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें शनिवार को कितना किया कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 14 Feb 2026 10:03 PM IST
सार

Tu Yaa Main Box Office Collection: फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर 'ओ रोमियो' से टकरा गई है। ऐसे में इस फिल्म को नुकसान हो रहा है। आइए जानते हैं इसने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Tu yaa main box office collection day 2 total earning of shanaya kapoor film
तू या मैं - फोटो : अमर उजाला

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। इसकी कमाई पहले दिन के मुकाबले बढ़ी है। पहले दिन इस फिल्म की ओपनिंग निराशाजनक रही थी। आइए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?

Trending Videos
Tu yaa main box office collection day 2 total earning of shanaya kapoor film
तू या मैं फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
'तू या मैं' का दूसरे दिन का कलेक्शन
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू या मैं' ने शनिवार को खबर लिखे जाने तक 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख रुपये का कारोबार किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 1.63 करोड़ रुपये हो गया है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी। हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों से कम ही प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tu yaa main box office collection day 2 total earning of shanaya kapoor film
तू या मैं, ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' से टकराई 'तू या मैं'
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तू या मैं' का टकराव शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' से हुआ है। इस फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 16.8 करोड़ रुपये हो चुका है। माना जा रहा है कि 'तू या मैं' को 'ओ रोमियो' से नुकसान हुआ है।
Tu yaa main box office collection day 2 total earning of shanaya kapoor film
'तू या मैं' फिल्म रिव्यू - फोटो : X
'तू या मैं' की स्टारकास्ट
'तू या मैं' साल 2018 में रिलीज हुई थाई फिल्म 'द पूल' का हिंदी रीमेक है। आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा फिल्म में मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ ने अहम किरदार निभाए हैं। इसके लेखक अभिषेक बेंडेकर हैं। इसके निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली हैं।
विज्ञापन
Tu yaa main box office collection day 2 total earning of shanaya kapoor film
तू या मैं ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@shanayakapoor02
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) के प्यार पर आधारित है। अवनी सोशल मीडिया स्टार हैं, वहीं मारुति स्ट्रगलिंग रैपर हैं। दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक इवेंट में होती है। दोनों की बातचीत रिश्ते में बदल जाती है। दोनों का रिश्ता अवनी के परिवार के लिए चिंता का कारण बन जाता है। इमेज और करियर को बचाने के लिए दोनों गोवा जाते हैं। हालात तब बदल जाते हैं जब दोनों एक स्वीमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां एक मगरमच्छ भी मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed