Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tuesday Box Office Collection Report Deadpool and Wolverine Kalki 2898 AD Bad Newz Kill Total Earning
{"_id":"66a9ceeb534b0cd3a2065911","slug":"tuesday-box-office-collection-report-deadpool-and-wolverine-kalki-2898-ad-bad-newz-kill-total-earning-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल एंड वूल्वरिन का तूफान, जानें बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल एंड वूल्वरिन का तूफान, जानें बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:20 AM IST
सार
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज को पहले वीकेंड के बाद से ही ज्यादा दर्शक नहीं मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन छाई हुई है। इस फिल्म के आगे सभी फिल्मों का हाल बेहाल है। इस फिल्म ने बॉलीवु़ड की सभी फिल्मों की चमक फीकी कर दी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज को पहले वीकेंड के बाद से ही ज्यादा दर्शक नहीं मिल रहे हैं। वहीं, अब वक्त के साथ कल्कि 2898 एडी की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इसके अलावा सिनेमाघरों में लगी एक्शन फिल्म किल का भी हाल बेहाल है। चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...
2 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड स्टारर फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हॉलीवुड के सुपरहीरो दर्शकों को लुभाने में सफल रहे हैं। पांचवे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 78.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
3 of 5
बैड न्यूज पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बैड न्यूज
अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत कॉमेडी फिल्म बैड न्यूज को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभाने में फेल होती दिख रही है। शुरुआत की तीन दिन अच्छी कमाई के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। 12वें दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक 54.60 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर पाई है।
डेडपूल एंड वूल्वरिन के आने के बाद प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी की कमाई पर भी काफी असर पड़ा है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। अब इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी ने ने 34वें दिन एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 634.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'किल'
- फोटो : इंस्टाग्राम
किल
निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी अभिने-डांसर राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की एक्शन फिल्म किल जल्द ही सिनेमाघरों से अपना बोरिया बिस्तर समेट सकती है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद भी फिल्म कमाई के मामले में असफल रही है। ताजा आंकडों के मुताबिक, 26वें दिन फिल्म ने 12 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही ये फिल्म अब तक महज 23.04 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।