फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लंगूरों ने मारी बाजी, पांचवे दिन फीका रहा 'श्रीकांत' का जलवा

Wed, 15 May 2024 11:21 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 15 May 2024 11:21 AM IST
सार

कई फिल्मों का तो एक हफ्ते टिकना भी मुश्किल रहा। इस माह रिलीज हुईं दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हुई हैं। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही हैं।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Srikanth and Kingdom of the Planet of the Apes Latest Earnings and Occupancy
श्रीकांत' और 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस की कमाई इन दिनों लगातार धीमी होती दिख रही है। बीते माह भी कई फिल्में रिलीज हुईं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। वहीं, कई फिल्मों का तो एक हफ्ते टिकना भी मुश्किल रहा। इस माह रिलीज हुईं दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हुई हैं। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही हैं, लेकिन 'श्रीकांत' से दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं, जिसमें वह असफल होती नजर आ रही है। चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Tuesday Box Office Collection Srikanth and Kingdom of the Planet of the Apes Latest Earnings and Occupancy
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अलाया एफ स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हुई है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। मगर कमाई के मामले में ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। यह फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। राजकुमार राव ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है।  

Panchayat 3 Trailer: फुलेरा गांव की पंचायत में आया नया मोड़, बनराकस-सचिव जी में दिखी जंग, सीरीज का ट्रेलर जारी
 
Tuesday Box Office Collection Srikanth and Kingdom of the Planet of the Apes Latest Earnings and Occupancy
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला

तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 40 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद सोमवार को 'श्रीकांत' औंधे मुंह गिरती दिखाई दी। फिल्म ने चौथे दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने पांचवे दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म कुल कलेक्शन 15 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Srikanth and Kingdom of the Planet of the Apes Latest Earnings and Occupancy
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स

हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। रिलीज के पहले दिन से ये फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। ये फिल्म भारत में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Srikanth and Kingdom of the Planet of the Apes Latest Earnings and Occupancy
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने सोमवार को यानी चौथे दिन 1.63 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.40 करोड़ रुपये हो गया है। 

अभिनय के साथ पढ़ाई में भी अव्वल, 10वीं पास हुईं बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed