टीवी एक्ट्रेस और शो 'अली बाबा फेम' तुनिशा शर्मा का निधन 24 दिसंबर को हुआ। उनकी मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की तहकीकात अब भी जारी है। तुनिशा की मां ने उनके को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। अब यह खबर सामने आ रही है कि 28 दिसंबर को शीजान की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। ऐसे में अदालत ने दो दिन और शीजान को पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला लिया है। अब देखना यह है कि क्या अदालत शीजान के खिलाफ पुलिस की इस मांग को मान लेती है। बता दें कि इस मामले में पुलिस कुल 18 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
Tunisha Sharma Case: शीजान खान की अदालत में हुई पेशी, 30 दिसंबर तक मिली कस्टडी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन