फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa: क्या बेटी जियाना के लिए फिर साथ आएंगे चारू आसोपा और राजीव ? अभिनेत्री बोलीं- राजीव के...

Mon, 09 Jan 2023 11:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tv actress Charu Asopa said that she want a cordial relationship with Rajeev sen for her Daughter Ziana Sen
चारू और राजीव - फोटो : social media

टीवी के फेमस कपल चारू असोपा और राजीव सेन ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। शादी के तीन साल बाद कपल ने अपनी शादी को तोड़ दिया है और अलग-अलग रहने लगे हैं। उनकी बेटी जियाना सेन अपनी मां चारू असोपा के पास रह रही हैं और समय-समय पर एक्ट्रेस अपनी बेटी को पिता राजीव से मिलाने ले जाती हैं। हाल ही में, चारू अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई में एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं।

Tv actress Charu Asopa said that she want a cordial relationship with Rajeev sen for her Daughter Ziana Sen
चारू और राजीव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चारू असोपा अपने यूट्यूब चैनल पर अपने लेटेस्ट व्लॉग शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, फैंस से बातचीत के दौरान चारू ने बताया की वह अपनी बेटी जियाना के लिए राजीव के साथ अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरु करेंगी, जिससे उनकी बेटी पर अपने माता पिता के रिश्ते का कोई बुरा असर न पड़े। चारू ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि जब जियाना बड़ी हो तो उसे ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि वह किसी घुटन वाली जगह पर रह रही थी क्योंकि उसके माता-पिता के रिश्ते अच्छे नहीं थे। मैं उसके लिए चीजों को मुश्किल नहीं बनाना चाहती हूं। कभी-कभी कुछ चीजें मेरे लिए भी मुश्किल हो जाती हैं, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए इतना तो कर ही सकती हूं।'

Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक

Tv actress Charu Asopa said that she want a cordial relationship with Rajeev sen for her Daughter Ziana Sen
चारू और राजीव - फोटो : social media

चारू ने आगे बताया, 'मैं जब राजीव से अलग हुई तो मेरे दिमाग में सबसे पहली चीज यही आई कि अब खर्चों को मैनेज कैसे किया जाएगा, लेकिन फिर मुझे मेरी बेटी का ख्याल आया और मुझे उसे देखकर हिम्मत मिली। नए घर में शिफ्ट होने के बाद भी चीजें आसान नहीं थीं क्योंकि मेरे पास घर के बहुत सारे खर्चे थे और इसे मैनेज करने के लिए मुझे सबसे पहले काम ढूंढ़ना था, वरना मैं घर ही नहीं चला पाती। इस लिए मैने एक टीवी शो को ज्वाइन किया है।'

Pathaan Trailer: क्या 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख संग नजर आएंगे सलमान? फिल्म मेकर्स ने बढ़ाया सस्पेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Charu Asopa said that she want a cordial relationship with Rajeev sen for her Daughter Ziana Sen
चारू और राजीव - फोटो : social media

आपको बता दें कि हाल ही में, राजीव ने इंस्टाग्राम पर अपनी किसी करीबी के शादी की ढेर सारी फोटोज शेयर की थी, इनकी फैमिली बॉन्डिंग देख फैंस ने उम्मीद जताई की राजीव और चारू एक साथ आ जाएंगे। फैंस राजीव सेन से अपनी फैमिली के साथ आने की अपील कर रहे हैं। अब देखते हैं कि क्या चारू अपनी बेटी की खातिर राजीव से अपनी नजदीकियां बढ़ाती हैं या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed