सब्सक्राइब करें

Shivangi Joshi: डेटिंग की खबरों पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 11 Dec 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tv actress Shivangi Joshi aka Naira shares her glamourous pictures amid her dating rumours
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी सीरियल की मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों ही खबरें सामने आई थीं कि अदाकारा शिवांगी अपने हिट टीवी सीरियल बालिका वधू 2 के को-स्टार रणदीप राय को डेट कर रही हैं। अभिनेत्री के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट किया और फैंस के बीच इस खबर को लेकर बेचैनी बढ़ गई। अब अभिनेत्री शिवांगी ने डेटिंग की खबरों के बीच अपनी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Trending Videos
Tv actress Shivangi Joshi aka Naira shares her glamourous pictures amid her dating rumours
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

 हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों में अदाकारा शिवांगी जोशी इशारों-इशारों में लिंकअप रयूमर्स पर भी निशाना साधती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में शिवांगी ने बेबी पिंक फ्रॉक में अपना जलवा बिखेरा, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। फैंस भी उनकी इस तस्वीर की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Shivangi Joshi aka Naira shares her glamourous pictures amid her dating rumours
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते दिनों कयास लगाए जा रहे थे कि शिवांगी की जिन्दगी में उनके सपनों का राजकुमार आ गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लव अफेयर की अफवाहे उड़ने लगी थीं। इस फोटो में दिए कैप्शन ने एक्ट्रेस ने यह बात साफ कर दी कि वे किसी को डेट नहीं कर रही हैं। शिवांगी  ने कैप्शन में लिखा, 'इस वक्त मैं सिर्फ खुद की हूं और मैं शेयर नहीं कर रही हूं।'

यह भी पढ़ें- OTT This Week: विक्की और कियारा देंगे ठहाकों का ट्रिपल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Tv actress Shivangi Joshi aka Naira shares her glamourous pictures amid her dating rumours
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही हैं। अदाकारा इन तस्वीरों में बोल्ड एंड ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। शिवांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर ही सजते संवरते हुए अपनी ताजा तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिवांगी के इस पोस्ट का इशारा उनके चाहने वाले अच्छे से समझ गए हैं। लोगों को उनका डेटिंग से जुड़ी अफवाहों को खारिज करने का तरीका पसंद आ गया है।
यह भी पढ़ें- Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से वरुण धवन क्यों हुए बाहर? सामने आई यह बड़ी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed