फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: वर्कआउट के दौरान हड्डी-पसली तुड़वा चुके हैं ये टीवी सेलेब्स, जिम में किया खुद को चोटिल

Mon, 28 Aug 2023 11:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
TV Celebs got Injured while working out Kushal Tandon Pavitra Punia Karishma Tanna Mohit Sehgal
टीवी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत के कलाकार भी बॉलीवुड के कलाकारों से कम सुर्खियां नहीं बटोरते हैं। छोटे पर्दे के कलाकार अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अपने शरीर को फिट रखने के लिए यह सितारे कई तरह के वर्क आउट का भी पालन करते हैं। ऐसे में जिम में एक्सरसाइज के दौरान कई बार इन सितारों की हड्डी पसली भी टूट जाती है। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वर्क आउट के दौरान अपने हाथ-पैर तुड़वा लिए थे।

TV Celebs got Injured while working out Kushal Tandon Pavitra Punia Karishma Tanna Mohit Sehgal
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा तन्ना
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अब बॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि करिश्मा का योगा करते हुए पैर टूट गया था। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह एक मुश्किल योग आसन करने का प्रयास कर रही थीं, जिसे बाद उनका पैर टूट गया था।

Rakshabandhan: बॉलीवुड की इन फिल्मों ने समाझाया भाई-बहन के प्यार के गहरे मायने, इस रक्षा बंधन पर जरूर देखें

TV Celebs got Injured while working out Kushal Tandon Pavitra Punia Karishma Tanna Mohit Sehgal
कुशाल टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

कुशाल टंडन
कुशाल टंडन ने लंबे समय के बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है। फैंस अभिनेता को एक बार फिर स्क्रीन पर देखकर काफी उत्साहित हो गए हैं। कुशाल अपने अभिनय के लिए जितना जाने जाते हैं, उससे कई ज्यादा वह अपनी फिटनेस को लेकर भी जाने जाते हैं। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशाल जिम में वर्कआउट के दौरान अपना हाथ तुड़वा चुके हैं।

Rakshabandhan: बॉलीवुड की इन फिल्मों ने समाझाया भाई-बहन के प्यार के गहरे मायने, इस रक्षा बंधन पर जरूर देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Celebs got Injured while working out Kushal Tandon Pavitra Punia Karishma Tanna Mohit Sehgal
पवित्रा पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

पवित्रा पुनिया
टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री पवित्रा पुनिया बिग बॉस के बाद से ही फैंस के बीच काफी चर्चा में चल रही हैं। पवित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ कनेक्ट भी। हालांकि, अभिनेत्री ने डेली सोप से दूरी बना ली है। आपको बता दें कि पवित्रा ने भी जिम में एक्सरसाइज के दौरान खुद को चोटिल कर लिया था।

हॉटनेस से रातों की नींद उड़ा देती हैं ये OTT एक्ट्रेसेसहॉटनेस से रातों की नींद उड़ा देती हैं ये OTT एक्ट्रेसेस

विज्ञापन
TV Celebs got Injured while working out Kushal Tandon Pavitra Punia Karishma Tanna Mohit Sehgal
सिद्धार्थ निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ निगम
टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ निगम अपनी फिटनेस के लिए काफी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता के वर्क आउट वीडियोज काफी वायरल होते हैं। आपको बता दें कि जिम में खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने के चक्कर में अभिनेता ने अपने पैर तुड़वा लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed