{"_id":"6687bb25b4b6d8016f034234","slug":"tv-shows-may-going-off-air-due-to-trp-shrimad-ramayan-khatta-meetha-pyaar-hamara-yeh-hai-chahatein-2024-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV Shows TRP: टीआरपी के चलते इन धारावाहिकों पर गिर सकती है गाज! खराब प्रदर्शन से निर्माता हैं नाराज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
TV Shows TRP: टीआरपी के चलते इन धारावाहिकों पर गिर सकती है गाज! खराब प्रदर्शन से निर्माता हैं नाराज
Fri, 05 Jul 2024 02:57 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
टीआरपी के चलते इस महीने ही बंद हो सकते हैं ये शो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी जगत में टीआरपी का बहुत महत्व होता है। जैसे फिल्मों के रिलीज या फ्लॉप होने का आंकलन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के जरिए की जाती है, वैसे ही धारावाहिकों का आंकलन टीआरपी के जरिए होता है। टीवी की दुनिया में रोज नए सीरियल्स आते जाते रहते हैं। कुछ धारावाहिक दर्शकों के बीच में अपनी पकड़ बनाने में कामयाब होते हैं, तो कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। बहुत सारे धारावाहिक इसिलिए बीच में ही बंद हो जाते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ धारावाहिकों के बारे में जानेंगे जो टीआरपी के चलते जुलाई महीने में बंद हो सकते हैं।
रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीमद रामायण
भगवान श्री राम पर बने शो ‘श्रीमद रामायण’ की हालत टीआरपी को लेकर कुछ खास अच्छी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो को चैनल की तरफ से आखिरी चेतावनी भी मिल चुकी है। कहा जा रहा है कि अगर शो की टीआरपी इसी तरह गिरती रही तो शो को बंद कर दिया जाएगा।
Bhuvan Bam: 'कुछ इंफ्लूएंसर अभिनय कर सकते हैं', अनुराग कश्यप की तारीफ पर भुवन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अच्छा है

मीठा-खट्टा प्यार हमारा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीठा-खट्टा प्यार हमारा
स्टार प्लस का शो 'मीठा-खट्टा प्यार हमारा' की कहानी शुरू में तो दर्शकों को पसंद आई, लेकिन टीआरपी के मामले में यह धारावाहिक वो मुकाम नहीं हासिल कर पाया जो उसे करना था। शो की खराब टीआरपी के चलते निर्माता इसे लेकर चिंतित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इसी तरह चलता रहा तो शो को बंद करने का फैसला किया जा सकता है।

ये है चाहतें
- फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
स्टार प्लस के एक और शो पर बंद होने की तलवार लटक रही है। उस शो का नाम है ‘ये है चाहतें’, शुरु-शुरू में तो कहानी में दम था, दर्शक इसे पसंद कर रहे थे। धीरे-धीरे शो की कहानी दर्शकों को बोरिंग लगने लगी और इसकी टीआरपी में भी गिरावट दिखी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही इस शो पर भी ताला लटक सकता है।

तेरी मेरी डोरियां
- फोटो : सोशल मीडिया
तेरी मेरी डोरियां
टीआरपी में खराब प्रदर्शन करने वाले शो में 'तेरी मेरी डोरियां भी शामिल है। इस शो पर भी गाज गिर सकती है। कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने शो को बंद करने का फैसला किया है। शो में जबसे लीप आया है लोग इसे देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।
Kubera: रश्मिका मंदाना ने किया 'कुबेर' में अपने किरदार का खुलासा, वीडियो साझा कर दिखाई फिल्म की झलक