TV Stars: बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुके हैं टीवी के ये मशहूर सितारे, फिर बड़ा मौका मिलते ही बनाई दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वशी ढोलकिया
बिग बॉस-6 की विजेता उर्वशी ढोलकिया टीवी जगत की नामचीन हस्तियों में शुमार हैं। ‘कभी सौतन कभी सहेली', कसौटी जिंदगी की, मेंहदी तेरे नाम की, जस्सी जैसी कोई नहीं, देख भई देख आदि कई धारावाहिकों और कॉमेडी सर्कस से शोहरत पाने वाली उर्वशी ने अपने अभिनय की शुरूआत बी-सी ग्रेड फिल्मों और एडल्ट फिल्मों से की थी। उनकी मलयालम एडल्ट फिल्म ‘स्वपनम’ और ‘चुंबन’ ने काफी नाम कमाया था।
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की विदेश यात्रा के कारण की हो रही जांच, सीबीआई ने HC में दिया जवाब
दिशा वकानी
दिशा वकानी सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल की पत्नी ‘दयाबेन’ के रूप में मशहूर हैं। उन्हें अपने किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कॉमेडी व कॉमिक रोल का नेशनल और इंडियन टेली एकेडमी अवार्ड भी हासिल है। दिशा एक समय में बी-ग्रेड फिल्मों का चर्चित चेहरा हुआ करती थीं। उनकी एक फिल्म ‘कमसिन’ काफी चर्चित रही थी।
Rajkumar Hirani: फिल्म उद्योग में निर्देशक राजकुमार हिरानी के 20 साल पूरे, शाहरुख से लेकर आमिर तक ने दी बधाई
अमित पचौरी
बी और सी ग्रेड फिल्मों की फेहरिस्त में सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं, जानेमाने अभिनेताओं के नाम भी शुमार हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है अमित पचौरी का। उन्होंने करियर के शुरुआत में कई बी और सी ग्रेड फिल्में की हैं। बेडरूम, सुंदर पड़ोसन, फ्री एंट्री, प्रेम सूत्र, अंगूर, एक नामर्द, नर-नारी, तवायफ, प्राचीन कामसूत्र, दरवाजा, आदम खोर और हसीना आदि चुनिंदा फिल्में हैं।
Prakash Jha: प्रकाश झा ने की फिल्मों और वेब सीरीज के सेंसरशिप की निंदा, बोले- सबको पता है उन्हें क्या देखना है
समीर कोचर
इस लिस्ट में टीवी अभिनेता समीर कोचर का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी करियर की शुरुआत में ऐसी फिल्मों में काम किया है। जब समीर भी अभिनय जगत में गुमनाम थे, तब उनके हिस्से में सिर्फ बी-ग्रेड फिल्में ही थीं। वह फिल्म ‘एक से मेरा क्या होगा’ में कई बालाओं के साथ हॉट सीन में नजर आए थे।
Dunki: जवान-पठान की तुलना में डंकी को अमेरिका में मिले कम शो, विदेश में कठिनाई झेल सकती है शाहरुख की फिल्म