फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVF: पंचायत-गुल्लक ही नहीं टीवीएफ के पिटारे में हैं ये हिट सीरीज, कोई देगी ठहाकों का डोज तो कोई जिंदगी की सीख

Sun, 09 Jun 2024 05:12 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 09 Jun 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
TVF hit web series panchayat 3 gullak 4 Kota Factory 3 Yeh Meri Family Permanent Room Hostel Daze Aspirants
पंचायत-गुल्लक - फोटो : इंस्टाग्राम

वायरल फीवर (TVF) ने 'पंचायत सीजन 3' की शानदार सफलता के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली है। दमदार और भरोसेमंद कंटेंट देने के लिए मशहूर टीवीएफ इस समय एक नहीं, बल्कि तीन हिट शो 'पंचायत सीजन 3', 'गुल्लक सीजन 4' और 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' की प्रसिद्धि का लुत्फ उठा रहा है। सोशल मीडिया पर टीवीफ ने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीवीएफ शो को चर्चा का विषय बनाने के लिए हमारे अद्भुत दर्शकों का आभारी हूं! भारत में शीर्ष 10 ओटीटी ओरिजिनल में तीन शो सबसे ऊपर हैं, जिनमें हमारी आगामी रिलीज भी शामिल हैं। आपका प्यार और समर्थन हमें मजबूत बनाए रखता है। टीवीएफ की धड़कन बनने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे के चलिए आपको बताते हैं टीवीएफ के उन बेहतरीन शोज के बारे में, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

TVF hit web series panchayat 3 gullak 4 Kota Factory 3 Yeh Meri Family Permanent Room Hostel Daze Aspirants
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया

पंचायत
'पंचायत' में इंजीनियरिंग स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी दिखाई गई है, जो बेहतर नौकरी के विकल्पों की कमी के कारण उत्तर प्रदेश के एक सुदूर गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है। शो में जितेंद्र कुमार सचिव की भूमिका में हैं, जबकि रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैजल मलिक और सुनीता राजवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'पंचायत सीजन 3' प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

TVF hit web series panchayat 3 gullak 4 Kota Factory 3 Yeh Meri Family Permanent Room Hostel Daze Aspirants
गुल्लक (सीजन 4) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुल्लक
'गुल्लक’ मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने वाले मिश्रा परिवार की साधारण जिंदगी का एक असाधारण वर्णन है। देखिए कैसे वे अपनी साधारण जिंदगी में छोटी-छोटी चीजों से खुशियां बटोरते हैं और एक-दूसरे की संगति का भरपूर आनंद लेते हैं। इस सीरीज का चौथा सीरीज दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। यह सोनी लिव पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TVF hit web series panchayat 3 gullak 4 Kota Factory 3 Yeh Meri Family Permanent Room Hostel Daze Aspirants
वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' - फोटो : इंस्टाग्राम @theviralfever

ये मेरी फैमिली
90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘ये मेरी फैमिली’ एक मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे से शहर में एक साधारण जीवन जी रहा है। पुराने दिनों की दुनिया का अनुभव करें, जब मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के बारे में सोचा भी नहीं जाता था और पढ़ाई के लिए हमारा क्रश ही हमारी प्रेरणा हुआ करता था। यह सीरीज अमेजन मिनी टीवी पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
TVF hit web series panchayat 3 gullak 4 Kota Factory 3 Yeh Meri Family Permanent Room Hostel Daze Aspirants
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : इंस्टाग्राम

परमानेंट रूममेट्स
क्या होगा अगर आपका लॉन्ग-डिस्टेंस पार्टनर अचानक आपके घर आ जाए और शादी का प्रस्ताव रखे? ‘परमानेंट रूममेट्स’ रिश्तों, साथ रहने और शादी से पहले गर्भधारण पर एक मजेदार कहानी है। देखिए कैसे तान्या और मिकेश एक बूढ़े जोड़े की तरह झगड़ते हैं और उनके पागल परिवार के सदस्य उनकी जिंदगी में किस तरह से तबाही मचाते हैं। इस अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed